Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीमेडीकल - हैल्थसिनेमासोशल-वायरलस्पेशल

दंगल फेम सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन, निभाया था आमिर खान की बेटी का किरदार

 REPORT TIMES 

बॉलीवुड की सक्सेसफुल फिल्म दंगल में बबिता कुमारी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनका फरीदाबाद के AIIMS अस्पताल में इलाज चल रहा था. एक्ट्रेस के निधन से सभी काफी सदमे में हैं. दंगल फिल्म से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी और अपनी चुलबुली एक्टिंग से उन्होंने सभी को खूब इंप्रेस किया था.

अचानक कैसे हुआ निधन?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस का पिछले कुछ दिनों से एम्स में इलाज चल रहा था. उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था. इसके इलाज के लिए वे दवाइयां भी ले रही थीं. लेकिन दवाइयों के रिएक्शन की वजह से उनके पैर में पानी भर गया था. सैक्टर 15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मसान घाट में एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार होगा.

आमिर खान की फिल्म से हुईं पॉपुलर

एक्ट्रेस 11 साल की उम्र में आमिर खान की फिल्म दंगल में बबिता फोगाट के रोल में नजर आई थीं. इस रोल में उन्हें खूब पसंद किया था. वे फिल्म के पॉपुलर गाने बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है में भी फीचर हुई थीं. फिल्म में बबिता फोगाट की युवावस्था का रोल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने प्ले किया था.

लाइमलाइट से रहती थीं दूर

एक्ट्रेस ने देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में काम किया था. उन्होंने आमिर खान समेत कई बड़े स्टार्स संग काम किया था. लेकिन इसके बाद भी वे लाइमलाइट से कोसो दूर रहती थीं. वे सोशल मीडिया पर भी थीं लेकिन नवंबर 2021 से वे एक्टिव नहीं थीं. एक्ट्रेस 19 साल की हो चुकी थीं और उनकी देन एंड नाऊ फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती थीं.

दुनियाभर में पॉपुलर हुई थी दंगल

फिल्म की बात करें तो ये फिल्म साल 2016 में आई थी. फिल्म देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में देखी गई थी. फिल्म आज भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है. फिल्म ने दुनियाभर में 2024 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म का निर्देशन नितीश तिवारी ने किया था.

Related posts

रामकथा का शुभारंभ : विवेकानंद चौक से निकाली कलश यात्रा, लोगों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत

Report Times

हरियाणा में बीजेपी की सहयोगी पार्टी (जेजेपी) की राजस्थान में एंट्री,जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने कहा- जहां बीजेपी कमजोर उन सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Report Times

18 साल के नेशनल एथलीट की हार्ट अटैक से मौत: सुबह बेचैनी और हाथ-पैरों में कंपकंपी हुई थी; रोजाना 5KM रनिंग करता था

Report Times

Leave a Comment