Report Times
चिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चि़ड़ावा : छह महिने का बिजली बिल माफी को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

चिड़ावा। भाजपा युवा मोर्चा एवं राजस्थान युवा जाट महासभा ने एसडीएम जेपी गौड़ को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपकर घरेलू और कृषि बिजली कनेक्शनों के छह माह के बिल माफ करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि लगातार लॉकडाउन के चलते काम-धंधे ठप पड़े हैं। जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है। जिस कारण बिजली के बिल जमा करवा पाने मुश्किल हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से छह माह के बिल माफ करवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष डांगी, महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ढेवा, प्रीतम फौजी देवरोड, यशपाल बलौदा खुडिया, अवधेश पचार, मनोज लमोरिया, इंद्राज फोगाट आदि शामिल थे।

Related posts

न माया मिली न राम… उपचुनाव में ये 5 दलबदलू रहे खाली हाथ

Report Times

पापमोचनी एकादशी से 5 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, खूब बरसेगा धन

Report Times

सेना में जाने के लिए कोचिंग ले रहे युवाओं ने लगाए सरकार विरोधी नारे

Report Times

Leave a Comment