Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

मौन जाप व गायत्री यज्ञ : गायत्री मंत्रों के मध्य दी आहुतियां, विश्व कल्याण और निरोगी काया की कामना

REPORT TIMES
चिड़ावा। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ चिडावा में गायत्री यज्ञ हुआ। इस दौरान सबसे पहले गायत्री माता की तस्वीर का पूजन किया गया। रक्षासूत्र बांधकर सभी को यज्ञ के नियमों से अवगत करवाया गया। इसके बाद  गायत्री महायज्ञ किया गया। विश्व के कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य व सर्व मंगलकामना के लिए यज्ञ में 108 गायत्री मंत्र तथा 11 महामृत्युंजय मंत्र और 5 – 5 गुरूदेव व माता मंत्र का जाप कर आहुतियां दी गई।
इस दौरान यजमान अनिल अनमोल, जितेंद्र सोनी, सांवरमल टेलर सहित अन्य ने यज्ञ आहुतियां दी। वहीं सत्यनारायण सैनी, विद्याधर सोनी, अशोक व्यास , ओमप्रकाश सोनी, सत्यनारायण सैनी, रामनिवास सैनी आदि मौन जाप में हिस्सा लिया। आचार्य ओमप्रकाश सोनी, चंद्रपाल सिंह और रामनिवास सैनी के आचार्यत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।   व्यास पीठ ने प्रवचन में जन्मदिन एवं विवाह दिवस पर अपने घर पर यज्ञ और दीप यज्ञ का कार्यक्रम करवाने का आह्वान किया। जुलाई माह में जन्म दिन, , विवाह दिवस और स्वास्थ्य लाभ के लिए गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां दी गई।

Related posts

राजस्थान में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची रुकी, जानें क्या है असली वजह और किसे मिलेगा फायदा

Report Times

BJP ने लास्ट हथियार पर पत्ता खेला’, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोले अशोक गहलोत; बताई ये वजह

Report Times

चिड़ावा : स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Report Times

Leave a Comment