Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

गोवली गांव में पेयजल समस्या : परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर की समाधान की मांग

REPORT TIMES 
चिड़ावा। निकट ही गांव गोवली में इन दिनों पेयजल समस्या है। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम बृजेश गुप्ता से मुलाकात की और ज्ञापन देकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। ज्ञापन में लिखा है कि कुएं के नजदीक रहने वाले लोग पेयजल का इस्तेमाल फसलों में सिंचाई के काम ले रहे हैं।
जिससे ऊपरी हिस्से में रहने वाले वाशिंदों तक पेयजल नहीं पहुंच रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि कुएं को चलाने में भी कुएं के पास के वाशिंदों की मनमर्जी चलती है। इसके कारण ऊपरी हिस्से के वाशिंदे टैंकर से पानी मंगवाने को मजबूर हो रहे है। ज्ञापन में कुएं पर जलदाय विभाग का कर्मचारी लगाने की मांग भी की गई है। एसडीएम ने जल्द ही समस्या समधन की बात कही है। इस दौरान दलीप, सुरेन्द्र, रामचंद्र, रघुबीर, मनोज, विजेन्द्र सिंह, मुकेश, सुरेन्द्र कुमार, शेर सिंह, सुमित, मनोज कुमार, योगेश, अशोक, महेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, दयाचन्द, जयसिंह, रामनिवास, अमित, सुरेश कुमार, सुरजीत, राजेश आदि मौजूद रहे।

Related posts

इमरान खान जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- गिरफ्तारी गैरकानूनी

Report Times

चिड़ावा : शहर में 3 दिन रहेगा कर्फ्यू, 27 मध्य रात्रि तक रहेगा कर्फ्यू

Report Times

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर अशोक गहलोत, अब इन नेताओं केे नाम; सीएम पद पर भी लग रहे हैं कयास

Report Times

Leave a Comment