Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

सरकारी अधिकारी ने दुकान के बेसमेंट में किया सुसाइड: नोट में लिखा- मैं थक गया हूं, मैंने सब लौटाया,लेकिन सूदखोरों ने जीने नहीं दिया

REPORT TIMES : झुंझुनूं में एक सरकारी अधिकारी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने 4 पेज के सुसाइड नोट में सूदखोरों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में अधिकारी ने लिखा- ये ब्याज पर ब्याज जोड़ते रहे और फिर भी मैं करोड़ों रुपए भरता रहा। मैं थक गया हूं, मैंने सब कुछ लौटाया, लेकिन सूदखोरों ने चैन से जीने नहीं दिया। मामला झुंझुनूं के सदर थाना इलाके के चूरू बाईपास स्थित बीरबल मार्केट का रविवार सुबह 8 बजे का है। जानकारी के अनुसार जिस दुकान में अधिकारी ने सुसाइड किया वो दुकान और उन्हीं की है।

AAO की पोस्ट पर थे, 7 लोगों के खिलाफ केस

कोतवाली थाने के एएसआई रतनलाल ने बताया- सुरेश सैन (54) महिला अधिकारिता विभाग सहायक प्रशासनिक अधिकारी थे। परिजनों की रिपोर्ट पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ASI ने बताया- हमें सुबह सूचना मिली थी कि बीरबल मार्केट के बेसमेंट में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। मौके पर 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुरेश के जीजा की शिकायत के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

परिवार का आरोप है कि सुरेश सैन लंबे समय से परेशान थे। उन्होंने परिवार से भी अपनी परेशानी शेयर की थी।
परिवार का आरोप है कि सुरेश सैन लंबे समय से परेशान थे। उन्होंने परिवार से भी अपनी परेशानी शेयर की थी।

मैं थक गया हूं, मैंने सब कुछ लौटाया…

सुसाइड नोट में सुरेश ने सात लोगों के नाम लिखे हैं- सुधीर, सुरेंद्र कुमार, ताराचंद, यूनुस, विजय कुमार और दो अन्य हैं। सुरेश ने आरोपियों को सूदखोर बताया है। इसमें लिखा है…

इन लोगों से पैसे उधार लिए थे, समय पर सब चुका दिए। इसके बावजूद इन लोगों ने ब्याज पर ब्याज जोड़कर करोड़ों रुपए की मांग जारी रखी और लगातार धमकियां दीं। मैंने इनसे लिए पैसे लौटा दिए, फिर भी ये लोग मुझे कर्ज से मुक्त नहीं कर रहे। दुकान की रजिस्ट्री भी नहीं दे रहे। मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है, जिससे अब और नहीं सह सकता।

सुरेश ने अपने परिवार से माफी मांगते हुए लिखा- मैं थक गया हूं। मैंने सब कुछ लौटाया, लेकिन सूदखोरों ने चैन से जीने नहीं दिया। नोट में उन्होंने यह भी जिक्र किया कि जो दुकान उन्होंने गिरवी रखी थी, उसकी रजिस्ट्री लौटाने से इनकार किया जा रहा है, जबकि रकम पूरी चुका दी गई थी।

जानकारी के अनुसार सुरेश सैन ने जिस शॉपिंग कॉम्पलेक्स की दुकान में सुसाइड किया है, वो पूरा कॉम्पलेक्स उन्हीं का था।
जानकारी के अनुसार सुरेश सैन ने जिस शॉपिंग कॉम्पलेक्स की दुकान में सुसाइड किया है, वो पूरा कॉम्पलेक्स उन्हीं का था।

बेसमेंट में किया सुसाइड

जीजा महेंद्र कुमार ने बताया- सुरेश सैन शनिवार शाम करीब 5 बजे घर से निकले थे। उसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजन और रिश्तेदारों ने रातभर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रविवार सुबह उनके जीजा महेंद्र सैन ने फोन पर कई बार कॉल किया, पर जब जवाब नहीं मिला तो वे बीरबल मार्केट पहुंचे। वहां बेसमेंट में अंदर से दरवाजा बंद मिला। जब अंदर झांका तो सुरेश फांसी के फंदे से झूलते नजर आए।

बेटा भी सरकारी नौकरी में, कई महीने से परेशान थे

परिजनों ने बताया- सुरेश के परिवार में माता-पिता, पत्नी, बेटा, बेटी और पुत्रवधू हैं। बेटा निखिल सहकारिता विभाग टोंक में LDC पद पर तैनात है, पुत्रवधू कोटा में सेकेंड ग्रेड टीचर है। बेटी अविवाहित है।

Related posts

शर्मनाक! पत्नी ने पिता की जमीन में हक मांगने से किया इनकार, नाराज पति ने डाला तेजाब

Report Times

पवन ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान ने कई राज्यों को छोड़ा पीछे, केंद्र ने दिया प्रथम पुरस्कार

Report Times

सैनिकों के शौर्य को कम आंकती रही कांग्रेस, उनके पास ना विजन ना बातों में वजन : PM मोदी

Report Times

Leave a Comment