Report Times
Otherराजनीतिविदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन के सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार

वाशिंगटन।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह भारत और चीन की सेनाओं के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी गतिरोध के दौरान दोनों देशों के बीच जोर पकड़ते सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम’ है। ट्रंप ने पहले भारत और पाकिस्तान के बीच भी मध्यस्थता की पेशकश की थी, लेकिन नयी दिल्ली ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। भारत का कहना है कि द्विपक्षीय संबंधों में तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। ट्रंप ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘‘हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि अमेरिका उनके इस समय जोर पकड़ रहे सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम है।’’

भारत और चीन के बीच करीब 3,500 किलोमीटर लंबी सीमा है जिसे एलएसी कहते हैं। एलएसी पर लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में अनेक क्षेत्रों में भारत और चीन दोनों की सेनाओं ने हाल ही में सैन्य निर्माण किये हैं। जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ातथा दो अलग-अलग गतिरोध की घटनाओं के दो सप्ताह बाद भी दोनों के रुख में सख्ती का स्पष्ट संकेत मिलता है। भारत ने कहा है कि चीनी सेना लद्दाख और सिक्किम में एलएसी पर उसके सैनिकों की सामान्य गश्ती में अवरोध पैदा कर रही है। भारत ने चीन की इस दलील को पूरी तरह खारिज कर दिया कि भारतीय बलों द्वारा चीनी पक्ष की तरफ अतिक्रमण से दोनों सेनाओं के बीच तनाव बढ़ गया।

Related posts

छपरा में जहरीली शराब से मौत पर, सीएम नीतीश कुमार ने कहा, शराब पिओगे तो मरोगे ही

Report Times

पंजाब सरकार का खज़ाना हुआ खाली विरोधियों ने कसा तंज

Report Times

वेबसाइट पर सरकारी विज्ञापन जारी करने के लिए पॉलिसी, राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी का होगा गठन

Report Times

Leave a Comment