Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : 100 साल पहले बना था ये शिवालय

देखिए पूरी वीडियो स्टोरी तस्वीर पर बने लाल बटन को दबाकर-

https://youtu.be/xU6WQzlOjyw

चिड़ावा। शहर की कॉलेज रोड पर जोगियों के मोहल्ले में बना है ये शिवालय। हमें मिली जानकारी के अनुसार लगभग 100 साल पहले योगी परिवारों ने मिलकर इस शिवालय की स्थापना की थी। इस शिवालय की खास बात ये है कि यहां दो पत्थर भी शिवालय में लगे हैं। जिनमे एक शिवालय के अंदर शिवलिंग के पास विराजित है। जिस पर दो आकृति उभरी हुई है। यहां रहने वाले और पूजा करने वालों को भी इसका पता नहीं कि कौन से भगवान की तस्वीर पत्थर पर उकेरी गई। वहीं शिवालय के बाहर भी एक कोने में दीवार में एक पत्थर और लगाया हुआ है। इसमें दो नृत्य करते हुई तस्वीर है। लोग इन्हें भगवान नटराज और विष्णु जी के रूप में पूजते हैं । प्राचीन मूर्तिकला का ये बड़ा अद्भुत और दुर्लभ नमूना है। मंदिर का कई बार जीर्णोद्धार किया गया। वर्तमान स्वरूप केशरदेव योगी की स्मृति में उनके परिवार द्वारा बनवाया गया। वहीं हनुमान जी महाराज की मूर्ति भी करीबन 15 साल पहले मंदिर में लगाई गई। यहां काफी संख्या में लोग सालभर आते हैं। आप भी एक बार जरूर यहां पधारें और भोलेनाथ का दर्शन लाभ लीजिए। अब दीजिए इजाजत कल फिर मिलेंगे… हर हर महादेव

Related posts

नेक्सा एवरग्रीन 12 हजार करोड़ की ठगी का घोटाला मामला, 9 से अधिक पीड़ित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पानी की टंकी पर चढ़े

Report Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया 4 कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया है

Report Times

चिड़ावा : संत रविदास की जयंती पर रविदास मंदिर में विहिप का कार्यक्रम

Report Times

Leave a Comment