Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसूरजगढ़

झुंझुनूं: हरियाणा सीमा से लगती 4 चैक पोस्टो का कलेक्टर व एसपी ने किया औचक निरीक्षण

सूरजगढ़/झुंझुनूं

जिला कलेक्टर उमर दिन खान व जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शनिवार को जिले की हरियाणा बॉडर से लगती हुई सीमाओं पर कोविड 19 के संबंध में बने चैक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने पीपली, पिलोद, ढाणी संपत सिंह व पचेरी गांव में बनाये गए चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर वहाँ नियुक्त कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त करते हुवे हरियाणा की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग कर सवारियों की कोरोना रिपोर्ट चेक करने, मास्क लगाने, कोरोना की गाइड लाइन की पालना करवाने, होम कवारेंटन करने सहित अन्य व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने जागरूकता के साथ साथ सख्ती भी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे अलर्ट रहकर अपने काम को अंजाम दे।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने वाले लोगो पर निगरानी रखने के लिए 6 चैक पोस्टों का गठन किया गया हैं।

Related posts

बांसवाड़ा में सोने की खान, कांकरिया गांव के 3 KM क्षेत्र में 11 करोड़ टन शुद्ध GOLD मिलने का अनुमान

Report Times

चिड़ावा:विवेकानन्द मित्र परिषद के 500 दीयों से जगमग हुआ विवेकानंद चौक, तिरंगा स्थल पर लगे भारत माता के जयकारे

Report Times

US में PM नरेंद्र मोदी, गौतम अडाणी और CM जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ मुकदमा, जारी हुए समन

Report Times

Leave a Comment