Report Times
Otherदिल्ली

Pakistan No confidence Vote LIVE: इमरान सरकार के अलावा एनए के स्‍पीकर के खिलाफ भी विपक्ष हुआ एकजुट, मीडिया का जमावड़ा WORLD 2 MINS AGO

reporttimes

इमरान खान के राजनीतिक करियर के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज वो नेशनल असेंबली में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर होने वाली वोटिंग का सामना करेंगे। असेंबली की कार्यवाही सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। इमरान खान ने अपने सभी सांसदों, और सरकार समर्थित सांसदों को वोटिंग के दौरान नेशनल असेंबली में मौजूद रहने को कहा है। इसके बावजूद काफी हद तक ये तय माना जा रहा है कि इमरान अपनी कुर्सी को नहीं बचा सकेंगे। बता दें कि इससे पहले बेनेजीर भुट्टो और शौकत अजीज भी इस तरह के अविश्‍वास प्रस्‍ताव का सामना कर चुके हैं। विपक्ष ने आज ही नेशनल असेंबली के स्‍पीकर के खिलाफ भी अविश्‍वास प्रस्‍ताव असेंबली के सचिव को दिया है। डान अखबर के मुताबिक इस पर सौ से अधिक सांसदों के हस्‍ताक्षर हैं।

Related posts

चंपई सोरेन बनाएंगे नई पार्टी, दिल्ली से लौटने के बाद किया बड़ा ऐलान

Report Times

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर घमासान, सीएम शिंदे के अनावरण के बाद एनसीपी ने दूध से नहलाकर किया ‘शुद्धिकरण’

Report Times

राजस्थान में होंगे अब 40 जिले , सुजानगढ़ डीडवाना बनेंगे जिले

Report Times

Leave a Comment