Report Times
Otherउत्तर प्रदेशचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश: डकैती के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी कमलदीप गिरफ्तार, हरियाणा में भी दे चुका है कई वारदातों को अंजाम

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने डकैती के मामले में 6 महीने से फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर एसपी ने तीन हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।

मामले में खुलासा करते हुए चिड़ावा थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 1 जनवरी 2021 को पिलानी बाइपास पर एक गाड़ी में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस पर संजय पुत्र रणधीर सिंह जाति जाट निवासी सतनाली जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने पिछले 6 माह से फरार चल रहे तीन हजार के इनामी बदमाश कमलदीप उर्फ कमल उर्फ धोलिया पुत्र सुरेंद्र जाती नाई निवासी चरखी दादरी हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

मामले में चार आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार

इससे पहले चिड़ावा पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें दीपक मलिक, अरुण धनखड़, कुलदीप धनखड़, कृष्ण मलिक को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी फरार चल रहा था जिसको भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी को पकड़ने वाली टीम

इनामी बदमाश को पकड़ने में हैड कांस्टेबल शशिकांत डीएसटी चिड़ावा व कांस्टेबल हरीश डीएसटी चिड़ावा का विशेष सहयोग रहा है। टीम में थानाधिकारी अनिल कुमार, नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी बलबीर सिंह चावला, शशिकांत, अमित,महेंद्र, विक्रम सिंह, हरीश, बाबूलाल, सुरेश, विकास शामिल रहे।

Related posts

राजस्थान में फेसलेस होकर चुनाव लड़ेगी तो बेसलेस हो जाएगी कांग्रेस! आखिर क्यों हो रही इस पर बात?

Report Times

शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा

Report Times

Paper Leak : स्कूल से पेपर निकालकर 2 गैंग को 10 लाख में बेचा, राजू मैट्रिक्स गिरफ्तार; जानें कैसे रची साजिश?

Report Times

Leave a Comment