Report Times
latestOtherजीवन शैलीवातावरणस्पेशलस्वास्थ्य-और-फिटनेसहैल्थ

अगर आप भी अपने घर में सुख समृद्धि लाना चाहते हैं तो इन पौधों को जरूर उगाएं

REPORT TIMES

अगर आप भी अपने घर में सुख समृद्धि लाना चाहते हैं तो इन पौधों को जरूर उगाएं

हम हमारे घर में सुंदरता बढ़ाने के लिए पेड़-पौधे उगाते हैं। वैसे पेड़ पौधे लगाने से घर का वातावरण तो अच्छा रहता ही है लेकिन इसके अलावा और भी फायदे आपको होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे घर के आंगन में लगाने से हमारी सोई हुई किस्मत जाग सकती है। कुछ पौधे हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। नकारात्मक उर्जा हमारे घर से दूर हो जाती है। आज हम आपको बताएंगे ऐसे फोटो जिसे घर में लगाने से आपको पैसों से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी। इसके अलावा आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी।

घर के आंगन में तुलसी, केला, चंपा, पारिजात वगैरे पेड़ पौधे लगाने से हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर के ईशान कोने में एक केले का पेड़ लगाना चाहिए। इससे आपके घर में समृद्धि बढ़ेगी। केले के पेड़ के साथ ही एक तुलसी का पौधा भी लगा दिया जाए तो और अच्छी बात मानी जाती है। केला विष्णु और तुलसी लक्ष्मी का प्रतीक है। घर के आंगन में यह दोनों पेड़ एक साथ लगाने से घर में से सारी परेशानियां दूर हो जाती है।
घर के आंगन में पारिजात का पौधा लगाने से भी फायदा होता है। पारिजात समुंद्र मंथन से निकला हुआ पौधा है। जिसे विष्णु के चरणों में अर्पित किया जाता है। इसीलिए पारिजात का पेड़ अपने आंगन में लगाना चाहिए। इसके अलावा चंपा और चमेली के पेड़ भी घर के आंगन में लगाने से घर से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। पेड़ पौधे लगाने से घर का वातावरण भी अच्छा बना रहता है। इसीलिए आपको यह पेड़ पौधे अपने आंगन में लगाने चाहिए।

Related posts

प्रदोष व्रत के दिन वृष सहित इन 2 राशि वालों से प्रसन्न रहेंगे महादेव, बढ़ेगी आमदनी

Report Times

जीवन बीमा ही बन गया जान का दुश्मन, बांसवाड़ा पुलिस ने किया खौफनाक खुलासा

Report Times

सरकार ने 10 दिन के लिए तबादलों पर से हटाई रोक, शिक्षा विभाग में जारी रहेगा बैन

Report Times

Leave a Comment