Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिशुभारंभ

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा मुहिम की शुरुआत- जीवन गुप्ता

REPORT TIMES
15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया कि 9 व 10 अगस्त को हर विधानसभा में लोगों को जागरुक किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता इस मौके पर विशेष तौर से मोगा पहुंचे एव उन्होंने जिला प्रधान विनय शर्मा की अगवाई में सभी मोर्चो, मंडलों की रखी बैठक में कहा कि प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने के लिए कार्यकर्ताओं को विधानसभा, मंडल, शक्तिकेंद्र स्तर पर जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में कार्यकर्ता हर घर तिरंगा मुहिम को पूरा समर्थन दे रहे है। देश भर में इस मुहिम को लोगो का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की इस मुहिम ते तहत आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव को दुनिया भर में एक मिसाल पेश करके मनाया जा रहा है।
पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख और सदस्य जिला पंचायत को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भारतीय जनता पार्टी 15 अगस्त को विश्व में एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में 25 हजार तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा है। जीवन गुप्ता ने मंडलों, मोर्चो एव गांवों से भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को इस संबध में जागरूक किया। विनय शर्मा की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, के जयघोष से बैठक स्थल को गूँजमान किया। विनय शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दिल से देश एव पार्टी के साथ जुड़ा हुया है। प्रत्येक कार्यकर्ता आजादी का अमृत महोत्सव को तैयोहार के तौर पर मनाएगा।

Related posts

साजिश सिर्फ भारत तक सीमित नहीं, इसके तार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक… तहव्वुर राणा के मामले में कोर्ट की टिप्पणी

Report Times

बावलिया बाबा के दरबार में हो रहा है शिवजी का ब्यावला

Report Times

पीएम मोदी छोटी दिवाली पर जाएंगे अयोध्‍या, रामलला के दर्शन के साथ दीपोत्‍सव में होंगे शामिल

Report Times

Leave a Comment