Report Times
latestOtherकरियरखेलचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय संस्थान झुंझुनूं पैरा स्पोर्ट्स संस्थान द्वारा चयनित प्रक्रिया का आयोजन

 REPORT TIMES

राज्य स्तरीय पैरा सिटींग वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय संस्थान झुंझुनूं पैरा स्पोर्ट्स संस्थान द्वारा चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। झुंझुनूं पैरा स्पोर्ट्स संस्थान के सचिव डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया अक्षय प्रतिष्ठान पुनर्वास केंद्र चिड़ावा जिला झुंझुनूं में हुआ। राजपुताना पैरालिम्पिक वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने

वाली द्वितीय सीनियर महिला व पुरूष पैरा सिटींग वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2022 में जिला झुंझुनूं का प्रतिनिधित्व करने हेतु यह चयन प्रक्रिया आयोजित की गई जिसमें कुल 40 पैरा खिलाड़ियों ने भाग लिया व संस्थान द्वारा कुल 12 महिला व 12 पुरूष खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किया। इस चयन प्रक्रिया में पैरा राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप सिंह,पेरा राष्ट्रीय खिलाडी अरुण कुमार दाधिच व अंतरराष्ट्रीय पैरा वॉलीबॉल खिलाड़ी अनिल कुमार लाम्बा उपस्थित रहे।

 

Related posts

PM Ujjwala Yojana 2024: उज्ज्वला योजना के तहत फ्री सिलेंडर के लिए ऐसे करें आवेदन

Report Times

जम्मू-कश्मीर: डोडा में आतंकियों से बीती रात से मुठभेड़ जारी, सेना के अफसर समेत 4 जवान शहीद

Report Times

मेहर कटारिया बने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

Report Times

Leave a Comment