Report Times
latestOtherआक्रोशजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजनीतिराजस्थानविरोध प्रदर्शन

सीएम अशोक गहलोत पहुंचे दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले

REPORT TIMES

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच गए है। सीएम गहलोत कांग्रेस के 4 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिल्ली गए है। सीएम गहलोत का राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले। सीएम गहलोत ने शिष्टाचार मुलाकात बताया है। सीएम ने ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी है। इस दौरान सीएम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। सीएम ने दिल्ली पहुंचते ही भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की अर्थव्यस्था चौपट हो गई है। केंद्र सरकार आंकड़े छुपा रही है। आज देश में क्या हो रहा है। क्या देश की जनता जानती है? कल रामलीला मैदान में कांग्रेस की होगी भव्य रैली। भाजपा नहीं कर सकती देश को कांग्रेस मुक्त। कांग्रेस के विचार हैं देश के डीएनए में। चुनाव जीतना नहीं जीतना है अलग बात। सीएम गहलोत ने कहा कि देश में ईडी, सीबीआई का आतंक है। विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है।  विपक्ष को है एकजुट होने की जरुरत है।

कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ कल दिल्ली में रैली

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली में शिरकत करने और पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली पहुंचे है। सीएम गहलोत आज शाम 4:15 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं शाम 6 बजे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि सीएम गहलोत की ये मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार होगी। सीएम गहलोत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ राजस्थान के रहने वाले हैं। धनखड़ से पहले भैरोसिंह शेखावत उपराष्ट्रपति रह चुके हैं।

राजस्थान से 50 हजार भीड़ ले जाने का दावा

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ कल दिल्ली में बड़ी रैली का आय़ोजन करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी लंबे समय से महंगाई के खिलाफ आंदोलनरत है। महंगाई के खिलाफ यह रैली अगस्त महीने में होने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश स्थगित कर दी गई। कांग्रेस नेताओं में भारी भीड़ जुटने का दावा किया है। रैली में राजस्थान कांग्रेस कमेटी ने 50 हजार भीड़ ले जाने का दावा किया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासारा ने इसके लिए सभी मंत्रियों और विधायकों को समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।

Related posts

आसमान से टपका या जमीन फाड़कर निकला CCTV में कोई नहीं दिखा, सैफ के घर में कैसे घुसा हमलावर?

Report Times

CWC की बैठक में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव का तय किया एजेंडा, जानें क्या बोले खरगे

Report Times

चिड़ावा में ‘गर्ल्स पावर’ का जागरूकता अभियान

Report Times

Leave a Comment