Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ : गायत्री मंत्रों के मध्य दी आहुतियां, विश्व कल्याण और निरोगी काया की कामना

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ चिडावा में गायत्री यज्ञ हुआ। इस दौरान सबसे पहले गायत्री माता की तस्वीर का पूजन किया गया। रक्षासूत्र बांधकर सभी को यज्ञ के नियमों से अवगत करवाया गया। एक वर्ष साधना माला जप की पूणाहूति के उपलक्ष्य हुए पंच कुण्डिय गायत्री महायज्ञ किया गया। विश्व के कल्याण तथा अच्छे स्वास्थ्य तथा सभी की मंगलकामनाए के लिए यज्ञ में 108 गायत्री मंत्र तथा 11 महामृत्युंजय मंत्र और 5 – 5 गुरूदेव तथा माता मंत्र का जप किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान गौतम लाल शर्मा, चंद्र पाल सिंह,   चम्पालाल जांगिड़, जगदीश सैनी
विधाधर सोनी ने सपत्नीक यज्ञ आहुतियां दी। सत्यनारायण सैनी,  अशोक व्यास , चयन सिंह, औमप्रकाश सैनी, होशियार सिंह पायल सर्वेश राठौड़ यज्ञ में शामिल होकर आहुतियां लगाई। आचार्य औमप्रकाश सोनी तथा भरता राम जाखोद, रामनिवास सैनी के आचार्यत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ सभी परिजनों के मंगलकामनाए के लिए मां गायत्री का यज्ञ किया। व्यास पीठ ने कहा जन्मदिन एवं विवाह दिवस पर अपने घर पर यज्ञ और दीप यज्ञ का कार्यक्रम करवाना चाहिए। जून माह में जन्म दिन, , विवाह दिवस और स्वास्थ्य लाभ के लिए गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां दी गई।

Related posts

कोटपूतली में महाप्रसादी, JCB मशीन से बनाया चूरमा, कंप्रेशर से साफ कीं बाटी?

Report Times

टीम इंडिया की दुबई में एशिया कप की तैयारी शुरू: ICC अकादमी में अभ्यास के दौरान सैमसन और बुमराह बातचीत करते हुए दिखे

Report Times

Narendra Modi: ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ गीत से प्रभावित हुए पीएम मोदी, मीटब्रोस के वायरल वीडियो पर कह दी बड़ी बात

Report Times

Leave a Comment