Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

श्री पीठ महालक्ष्मी धाम में धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन यज्ञ में दी आहुतियां, शुक्रवार को होगा अभिमंत्रित धन लक्ष्मी कुबेर कलश व श्रीयंत्रो का वितरण 

REPORT TIMES 
चिड़ावा, शहर के श्री पीठ महालक्ष्मी धाम सनातन आश्रम पोद्दार पार्क में धन त्रयोदशी व दीपावली के पावन पर्व पर चल रहे पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन हवन हुआ। महालक्ष्मी धाम के पीठाधीश पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में आचार्य पं.सुनील शर्मा, पंडित रामस्वरूप भूतिया,
पंडित मातादीन शर्मा ने यजमान गिरधर गोपाल महमिया व तेज प्रकाश सोनी को सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य यज्ञ में आहुतियां दिलवाई वहीं पंडित पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने विशेष श्री सूक्त पाठ से यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। आयोजन के क्रम में 10 को अनुष्ठान के बाद दोपहर 3:15 बजे से अभिमंत्रित धन लक्ष्मी कुबेर कलश व श्री यंत्रो का वितरण किया जायेगा वहीं 11 व 12 नवम्बर को सिद्धि विनायक शुभ -लाभ मंदिर व महालक्ष्मी मंदिर में विशेष आरती के साथ उत्सव मनाया जाएगा।

Related posts

चिड़ावा: आज होगा गणगौर महोत्सव विधिवत समापन, ईशर-गणगौर पूजन के बाद किया जाएगा विसर्जन

Report Times

चिड़ावा: 40 सदस्यीय चिकित्सा स्टाफ सहित करीब 73 लोगों को किया क्वारेंटाइन

Report Times

विधिक चेतना शिविर में आए 343 प्रकरण, कई प्रकरण का निस्तारण

Report Times

Leave a Comment