Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

अजमेर में बड़ा हादसा…कार बनी ‘आग का गोला’, तीन दोस्तों की जलकर मौत

REPORT TIMES 

राजस्थान के अजमेर के लोहागल रोड पर एक कार में आग लग गई. हादसे में कार सवार तीन युवकों की जलकर मौत हो गई. वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है. दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है. कार सवार पुष्कर से अजमेर की तरफ आ रहे थे, तभी लोहागल रोड पर कार असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई. इसी बीच, कार में धमाके के साथ आग लग गई.

कार में जल रहे लोगों ने शोर मचाया तो उनकी आवाज सुनकर पास के होटल में काम करने वाले युवक वहां पहुंचे. उन्होंने कार का कांच तोड़कर तीन युवकों को बाहर निकाला, लेकिन दो युवक कार में ही फंसे रहे, जिनकी मौत हो गई. वहीं, जब जख्मी तीनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो इनमें से एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया. कार में सवार जवाहर लाल नेहरू अस्पताल का वार्ड बॉय कृष्णा अपने चार दोस्तों के साथ पुष्कर गया था. पुष्कर से लौटते वक्त लोहागल रोड पर यह हादसा हुआ है. क्रिश्चन गंज थाना प्रभारी रविंद्र सिंह खींची के अनुसार, तीनों मृतकों की पहचान हो चुकी है. इनके नाम सोहिल खान , जय सांखला और कबीर नगर निवासी शक्ति सिंह के रूप में हुई है. इस हादसे में लोहा खान निवासी कृष्ण मुरारी व गुर्जर धरती निवासी उमेश कुमार बुरी तरह झुलस गए. बताया जा रहा है कि उमेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है.

Related posts

सचिन पायलट संग सेल्फी का क्रेज, ट्रेन में युवाओं ने जमकर ली सेल्फी

Report Times

जयपुर ACB की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये के साथ ट्रैप हुए सहायक प्रशासनिक अधिकारी

Report Times

राज्य को जंगलराज में ले गए नीतीश कुमार, बिहार की जनता तोड़ेगी नेताओं का भ्रम: भाजपा का वार

Report Times

Leave a Comment