Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

विधानसभा अध्‍यक्ष का निर्वाचन गुरूवार को, विधायक देवनानी ने विधानसभा अध्‍यक्ष के लिए पाँच नामांकन पत्र प्रस्‍तुत किये

REPORT TIMES

जयपुर। सोलहवीं राजस्‍थान विधासभा के लिए निर्वाचित विधायक वासुदेव देवनानी ने बुधवार को राजस्‍थान विधानसभा में अध्‍यक्ष पद के लिए पाँच नामांकन पत्र विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा के समक्ष प्रस्‍तुत किये.  प्रमुख सचिव शर्मा के समक्ष प्रस्‍तुत पाँच नामांकन पत्रों में प्रथम नामांकन पत्र में मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रस्‍ताव को पूर्व उप मुख्‍यमंत्री सचिन पायलट ने अनुमोदन किया।

दूसरे नामांकन पत्र में पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्‍ताव को विधायक  गोविन्‍द सिंह डोटासरा ने अनुमोदन किया। तीसरे नामांकन पत्र में पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रस्‍ताव को विधायक राजकुमार रोत ने अनुमोदन किया। इसी प्रकार चौथे नामांकन पत्र में उप मुख्‍यमंत्री दिया कुमारी के प्रस्‍ताव को विधायक चन्‍द्रभान सिंह चौहान ने अनुमोदन किया। पांचवे नामांकन में विधायक  हनुमान बेनीवाल के प्रस्‍ताव को विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने अनुमोदन किया प्रमुख सचिव शर्मा ने बताया कि गुरूवार को विधानसभा अध्‍यक्ष का निर्वाचन किया जायेगा।

Related posts

चिड़ावा : तस्वीर मेरे वार्ड की : वार्ड न. तीन

Report Times

10वीं के नतीजे अगले माह होंगे जारी, जानें पिछली बार कैसा रहा रिजल्ट

Report Times

भारत मध्यस्थ की भूमिका तभी निभा सकता है, जब रूस के साथ यूक्रेन भी इसके लिए सहमत हो

Report Times

Leave a Comment