Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्ममंड्रेलाराजस्थानस्पेशल

हर्ष शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, शिविर में एक सौ एक यूनिट रक्त संग्रहित

REPORT TIMES 
मंड्रेला। कस्बे के चिड़ावा रोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंड्रेला में गुरुवार को हर्ष शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंड्रेला डॉ.अशोक नूनिया ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्त को कृत्रिम रूप से बनाया नही जा सकता है। यह इंसान के शरीर में स्वयं ही बनता है
और इसकी आपूर्ति का कोई अन्य विकल्प नही है। वक्ताओं ने कहा एक बार रक्तदान करने से आप लोग तीन लोगों का जीवन बचा सकते है। रक्तदान करने से शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा स्वस्थ होती है जिससे शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। रक्तदान करने आए सभी रक्तदाताओ को हेलमेट, प्रशस्ति पत्र, पुस्तक, मोमेंटो एवं फ्रूट भेंट किए गए। इस मौके पर डॉ. धर्मवीर शर्मा, बीके साक्षी बहन, बीके रतनलाल, रामलाल, विनोद चौधरी, विनोद सिंघल, सुनिल शर्मा, राकेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, तुषार शर्मा, योगेश डूडी, राजू रंगरेज, मनीष आवाना, हितेश पूनिया, विक्रम मनफरा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान बजट सत्र से पहले ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, 6 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रासंफर, देखें लिस्ट

Report Times

जम्मू और कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने भाजपा के रैंकों में खूंखार आतंकवादियों की उपस्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

Report Times

17 साल से नहीं दिया था जुर्माना, जज ने तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को जब्त करने का दिया आदेश

Report Times

Leave a Comment