Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Mirzapur 3: बीना त्रिपाठी ने शो को लेकर खोले राज, कहा- दर्शक जल्द देख पाएंगे मिर्जापुर सीजन 3

Reporttimes.in

Mirzapur 3: एक्शन क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया था. इसकी कहानी कालीन भैया पर बेस्ड है, जो एक माफिया डॉन होता है. कालीन भैया की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ी, इसमें नये किरदारों की एंट्री होती गई. सीजन 2 में मुन्ना भैया को मारकर गुड्डू पडिंत का बदला पूरा होता है. किसी तरह से कालीन भैया की जान बच जाती है. अब फैंस सीजन 3 का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच रसिका दुग्गल ने बड़ी बात कही है.

मिर्जापुर सीजन 3 को लेकर रसिका दुग्गल ने खोले राज
मिर्जापुर में रसिका दुग्गल, बीना त्रिपाठी का रोल प्ले कर रही है. फैंस मिर्जापुर सीजन 3 का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. सीरीज अमेजान प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी. हालांकि इसके रिलीज डेट सामने नहीं आई है. इस बीच शो में पीटीआई संग इंटरव्यू में रसिका ने बताया कि, सीरीज को जो प्यार और सराहना फैंस से मिली है, वो बहुत अच्छी है. इसे जीवन में रखना बहुत खूबसूरत है. शो की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. मुझे खुशी है कि हमने तीसरा सीजन बनाया है और दर्शक इसे जल्दी ही देख पाएंगे.

Related posts

टीम इंडिया की दुबई में एशिया कप की तैयारी शुरू: ICC अकादमी में अभ्यास के दौरान सैमसन और बुमराह बातचीत करते हुए दिखे

Report Times

आखिरकार महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर भाजपा का ‘कमल’ थाम लिया, सीपी जोशी ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से दिलाई सदस्यता

Report Times

शहीद सम्मान यात्रा का हुआ शुभारम्भ

Report Times

Leave a Comment