Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजम्मू कश्मीरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसेनास्पेशल

जम्मू के कठुआ में सेना की गाड़ी पर हमला, आतंकियों ने फायरिंग के बाद ग्रेनेड फेंका, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया है. आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में सेना के दो जवान घायल हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि यह योजनाबद्ध आतंकवादी हमला था. आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आतंकियों ने ये नापाक हरकत जिले की बिलावर तहसील के मछेड़ी इलाके के बदनोटा गांव में की है. यह इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है. आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की है. दोनों ओर से फायरिंग जारी है. इससे पहले शनिवार को कश्मीर के कुलगाम में हुई दो मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए थे. इस दौरान दो जवान शहीद भी हो गए.

आतंक के खात्मे की लड़ाई अपने अंजाम तक पहुंचेगी

अधिकारियों ने रविवार को बताया था कि मोदरगाम मुठभेड़ में दो आतंकियों के शव बरामद किए गए जबकि चिन्नीगाम से रविवार को चार शव बरामद किए गए. अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले के दो गांवों में शनिवार को मुठभेड़ शुरू हुई थी. आतंकियों से मुठभेड़ में एक पैरा कमांडो समेत दो जवानों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. इन ऑपरेशन के बार में बताते हुए पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने कहा कि 6 आतंकवादियों का सफाया, बड़ी उपलब्धि है. ये सफलता इसका संकेत है कि जम्मू-कश्मीर में आतंक के खात्मे की लड़ाई अपने अंजाम तक पहुंचेगी. बीते महीने जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं. रियासी, कठुआ और डोडा में हुए हमलों में कई लोगों की जान गई है. 9 जून को रियासी हमले में 9 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी. 41 लोग घायल हुए थे. हमले में सात सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हुए थे. CRPF का एक जवान शहीद हो गया था. कठुआ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था.

सीमा पार से रची जा रही है बड़ी साजिश

ये दोनों मुठभेड़ अमरनाथ यात्रा के बीच हुई हैं. हाल के महीनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों में इजाफा देखने को मिला है. दूसरी ओर विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी जोरों पर हैं. खुद पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया है कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही चुनाव होने की संभावना है. सुरक्षाबलों को इनपुट मिला है कि घाटी में शांति भंग करने के लिए सीमा पार से साजिश रची जा रही है. घुसपैठ और आतंकी भर्ती के कई प्रयास किए गए हैं लेकिन आतंकियों को मुंह की खानी पड़ी है. हाल ही में पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की थी

Related posts

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अब बन सकती है एनडीए का हिस्सा

Report Times

वसुंधरा राजे सिंधिया और रमन सिंह उपाध्यक्ष पद पर बरकरार, चुनावों से पहले क्या कहता है ये दांव

Report Times

सनी देओल के साथ ऐश्वर्या राय की लीक हो गई थीं फोटोज

Report Times

Leave a Comment