Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

लोहिया स्कूल की तीन छात्राओ को मिलेगा इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड

चिड़ावा। लोहिया स्कूल की तीन छात्राओं का इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड के लिए चयन हुआ है। विद्यालय की छात्रा सीमा जांगिड़ पुत्री अशोक जांगिड़, संगीता पुत्री सुभाष को 12वीं कक्षा में कला वर्ग में जिले में अपने वर्ग में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपए और छात्रा प्रियांशी कुलहरी पुत्री डॉक्टर नरेंद्र कुलहरी को कक्षा 10 में जिले में अधिकतम अंक प्राप्त करने पर 75 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। छात्राओं को समारोह में सम्मानित किया गया।
संस्था चैयरमैन राम सिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, सचिव प्रदीप नेहरा,चेयर पर्सन ममता नेहरा, प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्या प्रमिला झाझडिया, कॉर्डिनेटर प्रदीप शर्मा ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया। चेयरमैन रामसिंह नेहरा ने बताया कि छात्रा प्रियांशी कुलहरी संस्था द्वारा संचालित लोहियम कैरियर इंस्टीट्यूट से नीट की तैयारी कर रही है। कार्यक्रम में अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। जिसमें अशोक जांगिड़, विमला देवी, डॉक्टर नरेंद्र कुलहरी और सुज्ञानी देवी का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में  पूर्णमल गजराज, गुलजार खान, केएल लाठ, प्रदीप सोनी, सुशील शर्मा, हवासिंह यादव सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

रांची में मात्र 6 लाख में फ्रांस की Renault कार,47000 का डिस्काउंट बेनिफिट

Report Times

माँ ने नहीं दिए बेटे को 20रुपये, तो बेटे ने कर दी हत्या

Report Times

खराब हुई केजरीवाल की छवि, पैसे और शराब के चक्कर में फंसे-अन्ना हजारे.

Report Times

Leave a Comment