Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

राजस्थान: भाजपा ने शुरू की दौसा उपचुनाव की तैयारी, प्रदेश अध्यक्ष की मीटिंग में किरोड़ी लाल मीणा भी दिखे साथ

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान की 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी कर दी है. पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है. इस कड़ी में वो गुरुवार को दौसा पहुंचे. जहां उनके साथ राजस्थान भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ-साथ सह प्रभारी विजया रहाटकर और डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा भी मौजूद थे. दौसा शहर के सोमनाथ चौराहे के समीप स्थित आर्शीवाद होटल में भाजपा की एक अहम बैठक हुई. जिसमें विधानसभा उपचुनाव को लेकर आवश्यक चर्चा हुई.

दौसा में भाजपा की बैठक में शामिल हुए किरोड़ी लाल

दौसा में उपचुनाव को लेकर हुई भाजपा की बैठक में खास बात यह रही कि आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी बैठक में शामिल हुए. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में दौसा सहित कई सीटों पर मिली हार के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

मदन राठौड़ बोले- हम चुनाव जीतने की रणनीति बना रहे

किरोड़ी लाल मीणा की अगुवाई में दौसा पहुंचे भाजपा के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज दौसा में भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक हुई. हम हमारे कार्यकर्ताओ से मिलेंगे, बातचीत करेंगे, चुनाव जीतने की रणनीति बनाएंगे.

कांग्रेस ने गलतफहमियां पैदा कीः मदन राठौड़

दौसा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मदन राठौड़ ने कहा कि अब चुनाव जीतेंगे. उपचुनाव की प्लानिंग के बारे बताते हुए कहा राजस्थान सरकार बजट केन्द्र सरकार का बजट हमारा कार्यकर्ता घर-घर तक लेकर जाएगा. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेताओं जो ग़लतफहमियां पैदा की थी अब हम उन्हें मिटाएंगे.

आरक्षण या संविधान में नहीं करने वाले छेड़छाड़

आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ना हम आरक्षण के साथ छेड़खानी करने वाले हैं ना हम कोई संविधान से छेड़खानी करने वाले है. हम समाज को तोड़ने नहीं देंगे, समाज को एक करने का काम कर चुनाव जीतेंगे.

किरोड़ी लाल मीणा बोले- मंत्री हूं, इसलिए बाढ़ क्षेत्र के दौरे किए

दूसरी ओर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैं मंत्री नहीं होता तब भी जनता का दुख-दर्द समझने के लिए सदा काम करता हूं और अब मैं मंत्री हूं इसलिए मैंने पिछले दिनों बाढ़ के दौरान राजस्थान के कई जिलों के दौरे किए. यदि ऐसे समय में मैं लोगों के हाल-चाल जानने और मदद के लिए नहीं जाता तो लोग कहते कि कैसा मंत्री है जो हम लोगों के इस संकट के बीच में हाल-चाल जानने भी नहीं आया.

किरोडी लाल मीणा का वनवास खत्म

किरोड़ी लाल के इस बयान से अब यह क्लियर हो गया है कि उनका मंत्री पद का वनवास शायद खत्म हो चुका है. इसीलिए मंत्री मीना ने स्पष्ट किया है कि अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है और वह आपदा एवं प्रबंधन मंत्री होने के नाते लोगों के हाल जानने के लिए इस बाढ़ के संकट के बीच में गए थे.

Related posts

झालावाड़ हादसे पर अजमेर में विरोध, युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पुतला फूंका

Report Times

Monsoon: मानसून मुम्बई पहुंचा, 15 दिन में राजस्थान पहुंचने के आसार

Report Times

सचिन पायलट ने पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘वह दबंग राजनीति करने वाले नेता थे’

Report Times

Leave a Comment