Report Times
CHIRAWAlatestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

साहित्यकार पचरंगिया की पत्नी गंगा पचरंगिया कर्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

विश्व की पांच हजार साहित्यिक हस्तियों में शामिल रहे साहित्यकार डॉक्टर ओमप्रकाश पचरंगिया की धर्म पत्नी समाजसेवी गंगा पचरंगिया को कर्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पचरंगिया की ये सम्मान उत्तरप्रदेश के शामली जनपद में सामाजिक संगठन कर्मण्य सर्वहित संस्था की ओर से दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल ए एस भदौरिया ने गंगा पचरंगिया को प्रशस्ति पत्र देकर और दुपट्टा देकर सम्मानित किया। इस दौरान कर्नल भदौरिया ने साहित्यकार डॉ ओमप्रकाश पचरंगिया के साहित्य से और गंगा पचरंगिया के समाज हित में किए गए कार्यों से सभी को प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

समारोह में गंगा पचरंगिया ने सभी अपने जीवन को समाज से जोड़े रखने और अपनी नेक कमाई में से जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की मदद कर उनको काफी खुशी मिलती है।

इस दौरान डॉक्टर ओमप्रकाश पचरंगिया की सुपुत्री सुनीता शर्मा का भी अभिनंदन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सेवा करने वाली 20 प्रतिभाओं के साथ ही दिव्यांग खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया।

उनको सम्मान मिलने पर केवलदास मंदिर महंत जयराम स्वामी, श्री विवेकानंद मित्र परिषद संरक्षक मनोज मान, रोहिताश्व महला, महेश शर्मा धन्ना, महेंद्र जोशी, संजय दाधीच, वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी, वेदांत, विवेक, रवि भारतीय, प्रशांत वर्मा, हरीश सैनी, एडवोकेट प्रभुदयाल वर्मा, कुलदीप भगेरिया, अरुण अड़ावतिया, चंदन शर्मा, पीयूष शर्मा, अनुज शर्मा सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।

Related posts

बिल्डिंग मालिक ने गेट बंद करने पर किया हैरान कर देने वाला हमला

Report Times

घर में पैसों की तंगी को करना है दूर तो इस पत्ते से करें उपाय

Report Times

शनि प्रदोष व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये कथा, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखी

Report Times

Leave a Comment