Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

जयपुर में NEET छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, कोचिंग स्टाफ ने बचाया, देखें रेस्क्यू का एक्सक्लूसिव वीडियो

REPORT TIMES : राजस्थान की राजधानी जयपुर के गोपालपुरा इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने ऊंची इमारत से कूदकर जान देने की कोशिश की. वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे कोचिंग स्टाफ ने समय रहते लड़की को कूदने से बचाया.

गुरु कृपा कोचिंग सेंटर की घटना

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को छात्रा अपने कोचिंग सेंटर, गुरु कृपा (Guru Kripa Coaching Institute) में मौजूद थी. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से कोचिंग में अनुपस्थित चल रही थी, जिसके बाद उसके परिजन उससे मिलने आए थे. परिजनों के पहुंचने के बाद छात्रा अचानक से कोचिंग की इमारत की छत पर चढ़ गई और वहां से नीचे कूदने की कोशिश करने लगी. घबराहट भरे इस माहौल में कोचिंग संस्थान के स्टाफ ने सूझबूझ से काम लिया. उन्होंने तुरंत छात्रा को बचाने की कोशिशें शुरू कर दीं.

Image neet-student-suicide-attempt-gurukripa-building-video_625x300_.webp

बातों में उलझाकर बचाई छात्रा की जान

फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे कुछ लोग छात्रा को बातों में उलझाए हुए थे, जबकि कुछ अन्य लोग छिपकर उसके पास पहुंचने की कोशिश कर रहे थे. कुछ ही पलों में स्टाफ के लोग छात्रा के पास पहुंचे और उसे मजबूती से पकड़ लिया, जिससे वह कूद नहीं पाई. इसके बाद उन्होंने उसे पीछे खींचते हुए दीवार से नीचे उतार लिया.

अब तक थाने में दर्ज नहीं हुआ मामला

महेश नगर थानाधिकारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि अगर छात्रा के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत आती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इस घटना में कोचिंग स्टाफ की त्वरित कार्रवाई ने एक जान बचा ली, लेकिन यह गंभीर सवाल खड़ा करती है कि आखिर छात्रों पर किस हद तक मानसिक दबाव डाला जा रहा है.

 

Related posts

रेलवे जल्द शुरू करेगा पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी राहत

Report Times

सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के दो कोच में आग लगने के मामले की जाँच

Report Times

Lok Sabha Election 2024 : ‘एक गोला आए तो दस गोले से जवाब दो’, पीएम मोदी बोले सीमा पर जवानों को अब दी गई है आजादी

Report Times

Leave a Comment