Report Times
latestOtherकरियरखेलजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राजस्थान रॉयल्स के साथ ख़त्म हुआ राहुल द्रविड़ का सफर, अगले सीज़न में नहीं रहेंगे टीम के कोच

REPORT TIMES : भारत के पूर्व लेजेंड्री बल्लेबाज़ और राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल के कोच नहीं होंगे. राहुल द्रविड़ को राजस्थान रॉयल ने ऑफर की थी नई अहम पोजिशन. लेकिन द्रविड ने इसके लिए इनकार कर दिया. राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेन्ट ने राहुल द्रविड़ का आभार जताया है. उनके योगदान को टीम के लिए ‘रिमार्केबल’ बताया है. द्रविड़ कई सालों से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े रहे हैं. वो पहले टीम के कप्तान भी रह चुके हैं.

राजस्थान रॉयल्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, ” राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफ़र के केंद्र में रहे हैं. उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है, टीम में मज़बूत मूल्यों का संचार किया है और फ्रैंचाइज़ी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है.”

”फ्रैंचाइज़ी की संरचनात्मक समीक्षा के तहत, राहुल को फ्रैंचाइज़ी में एक व्यापक पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया. राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक फ्रेंचाइजी के लिए उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए राहुल को हार्दिक धन्यवाद देते हैं.”

Related posts

हनुमान बेनीवाल की मांग मानी, नागौर जिले के कुचामन सिटी में हुई नीट परीक्षा रद्द

Report Times

पब्लिक की बढ़ेगी टेंशन या मिलेगी EMI के बोझ से राहत, 8 अगस्त को RBI ले सकता है ये फैसला

Report Times

पहले जीतने दिया फिर फंसाया जाल में, नागपुर के बिजनेसमैन से ऐसे लूटे 58 करोड़

Report Times

Leave a Comment