Report Times
Otherताजा खबरेंदेशविदेश

लद्दाख और सिक्किम सीमा पर चीन सैनिक हुए आक्रामक

लद्दाख व सिक्किम में चीनी सैनिकों ने अचानक भारत-चीन सीमा पर अपने रूख को आक्रामक कर लिया है। भारत की अपनी सीमा में की जा रही रणनीतिक तैयारियों से चीन तिलमिलाया हुआ है।  नाराजगी की मुख्य वजह सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की एलएसी तक भारत की ओर से युद्धस्तर पर हो रहे आधारभूत ढांचे का निर्माण है। बीआरओ ने 2018 में 5 वर्षों में करीब 3323 किलोमीटर लंबी 272 सड़कों के निर्माण की योजना बनाई है। इनमें रणनीतिक दृष्टि से अहम 61 सड़क योजनाएं भी हैं। बीते करीब ढाई साल में बीआरओ ने इस योजना के तहत 2304 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया।फिलहाल पूर्वी लद्दाख के गलवां नाला और पैंगोंग झील के पास फिंगर चार इलाके में निर्माण को लेकर विवाद है। बीते कुछ दिनों में चीन व भारत के सैनिकों के बीच कई बार तीखी झड़प हुई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक चीन के रुख में अचानक आक्रामकता तब आई जब यह निर्माण कार्य रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम जगहों पर पहुंचा। खासतौर से दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड पर चीन ने बार-बार आपत्ति जताई है।

Related posts

‘RPSC ने खुद मान लिया’ हंगामे के बाद RAS की रैंक बदली तो हनुमान बेनीवाल बोले- अभी गड़बड़ी के और सबूत दूंगा

Report Times

थपप्ड़ मारने वाले नरेश मीणा की गिरफ़्तारी

Report Times

पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया

Report Times

Leave a Comment