Report Times
चिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थानहैल्थ

झुंझुनूं : जिले में 11 नए पॉजिटिव मिले, 2 चिड़ावा के

झुंझुनूं। जिले में आज एक साथ 11 कॉरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। चिड़ावा क्षेत्र में भी इस बार 2 पॉजिटिव आए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिड़ावा शहर के वार्ड 24 में सरकारी अस्पताल के पीछे और वार्ड 10 में चिड़ावा कॉलेज के पास पॉजिटिव मरीज मिला है। फिलहाल इलाकों को सीज कर लोगों की जांच की जा रही है। इधर अन्य 9 पॉजिटिव में बुहाना के डूमोली खुर्द की 2 महिलाएं और एक पुरुष, अमरसर में एक पुरुष पॉजिटिव आया है। उदयपुरवाटी में 2 बच्ची, एक महिला और एक पुरुष और ककराना में एक पुरुष पॉजिटिव मिला है। फिलहाल सभी की ट्रेवल हिस्ट्री जांची जा रही है।

11 पॉजिटिव-

डूमोली खुर्द, बुहाना
– महिला, 34 वर्ष
– महिला, 40 वर्ष
– पुरुष, 44
अमरसर, बुहाना
– पुरुष, 27 वर्ष
रघुनाथपुरा, उदयपुरवाटी
– 4 वर्ष, बच्ची
– 7 वर्ष, बच्ची
– 51 वर्ष, महिला
– 58 वर्ष, पुरुष
ककराना, उदयपुरवाटी
– 35 वर्ष, पुरुष
चिड़ावा
– 25 वर्ष, चिड़ावा, वार्ड नं. 24
– 33 वर्ष, चिड़ावा, वार्ड नं. 10

Related posts

यम का दूत कौआ देता है बहुत महत्‍वपूर्ण संकेत, जानें कौनसा शुभ और कौनसा अशुभ?

Report Times

आंगनवाड़ी कर्मियों को गहलोत सरकार का तोहफा, अब मिलेगा इतना वेतन

Report Times

राजस्थान के 4 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी:इस बार जून महीने में 9% कम बरसात; पूर्वी इलाके में कोटा पूरा, पश्चिमी सूखा

Report Times

Leave a Comment