Report Times
टॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मप्रदेशबुहानाराजस्थानहैल्थ

बुहाना : सांतोर के रक्तदान शिविर में 103 यूनिट संग्रहण

नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा की प्रेरणा से लगा रक्तदान शिविर

बुहाना। उपखंड क्षेत्र के सांतोर गांव में वीर चक्र शहीद हरिराम नवयुवक मंडल की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा की प्रेरणा से नायब सूबेदार शहीद हरिराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 103 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ।

शिविर का शुभारंभ एसडीएम सुप्रिया और सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने लिया। शिविर में जयपुर से आई टीम ने रक्त संग्रहण किया। नवयुवक मंडल के कार्यकर्त्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। सुबह 8बजे से शुरु हुए रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की जबर्दस्त भीड़ उमड़ी।

बता दें कि छोटे से गांव सांतोर में ये पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में रक्तदान का अहम योगदान है। रक्तदाताओं की प्रेरणा से कोरोना के खिलाफ देशवासियों की जीत होगी। शिविर के समापन पर नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रक्तदाताओं व कार्यकर्त्ताओं की हौसला आफजाई की।

Related posts

हर दिन खाये फल! शरीर को प्राप्त होंगे यह भिन्न-भिन्न लाभ

Report Times

चिड़ावा : बाबा श्याम के निशान चढ़ाया, भजनों पर झूमे हुए श्रद्धालु

Report Times

हनुमान बेनीवाल के बाद अब पायलट के करीबी नेता लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को जान का खतरा, QRT कमांडो की तैनाती

Report Times

Leave a Comment