Report Times
Otherटॉप न्यूज़दिल्लीदेशराजनीतिविदेश

नई दिल्ली : तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्री का चीन को कड़ा संदेश

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। वहीं इस बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से फोन पर बात की। पूर्वी लद्दाख के पैट्रोलिंग पॉइंट- 14 पर हुए खूनी झड़प के दो दिन बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच बातचीत हुई। इस बातचीत में वांग ने इस बात पर जोर दिया कि मतभेदों से उबरने के लिए दोनों पक्षों को मौजूदा तंत्रों के जरिए बातचीत और समन्वय का रास्ता और दुरुस्त करना चाहिए।

भारतीय विदेश मंत्री द्वारा चीन को कड़ा संदेश दिया गया कि गलवन में जो हुआ वह चीन द्वारा पूर्व नियोजित और योजनाबद्ध कार्रवाई थी जो घटनाओं के अनुक्रम के लिए जिम्मेदार है। चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह जितनी जल्दी संभव हो पीछे हटने और तनाव कम करने की कोशिश करेगा। चीन ने भारत के साथ सीमा पर झड़प का मुद्दा निष्पक्ष तरीके सुलझाने पर सहमति जताई।

Related posts

पिता ने मोबाइल फोन के लिए डांटा तो पन्द्रह साल की किशोरी ने लगाई फांसी

Report Times

कर्क, कन्या समेत इन 3 राशि वालों के लिए सुनहरा समय, चमकेगा किस्मत का सितारा!

Report Times

लोन दिलाने के बहाने ₹3.17 करोड़ों की ठगी, किशनगढ़ में ‘साइबर डॉन’ सुमित परिहार गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment