Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : डीएसपी शर्मा ने किया सेवाभावी संगठनों व लोगों का सम्मान

चिड़ावा। शहर की हृदयस्थली गांधीचौक में श्री विवेकानन्द मित्र परिषद की ओर से तिरंगे की साक्षी में निःस्वार्थ सेवा का सम्मान कार्यक्रम के तहत 16 स्वयंसेवी संगठनों और सेवा भावी लोगों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डीएसपी सुरेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि सीओ स्काउट महेश कालावत ने कॉरोना काल में पीड़ित मानवता की सेवा करने वाले वरिष्ठ पार्षद योगेन्द्र कटेवा, नन्हीं बच्ची लक्षिता स्वामी, चेयरमैन ओमप्रकाश हजारीलाल सैनी मेमोरियल संस्थान के लिए पार्षद सुमित्रा सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश बसवाला, चिड़ावा जनकल्याण सेवा संस्थान के लिए अध्यक्ष रविकान्त शर्मा, श्रीश्याम नवयुवक मंडल के लिए महेंद्र मोदी टीम, कॉरोना हेल्प टीम और लोहिया स्कूल परिवार के लिए शिक्षाविद रामसिंह नेहरा, प्रदीप नेहरा और सुनील सिद्दड़, स्थानीय स्काउट-गाइड संघ के लिए संघ अध्यक्ष दिनेश दाधीच, सचिव महेंद्र सिंह, स्काउटर कन्हैयालाल लाठ, पार्षद महेंद्र कुमावत, मेहर कटारिया, डॉ. सुभाष भारद्वाज, अनिल रामभरोसा व डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया स्मृति संस्थान के लिए रमेश कोतवाल आदि का सम्मान किया गया। वहीं डीएसपी सुरेश शर्मा और सीओ स्काउट महेश कालावत का परिषद के संरक्षक मनोज मान, महेश धन्ना, रोहिताश्व सिंह महला व सुभाष पंवार ने अभिनन्दन किया। इस मौके पर डीएसपी शर्मा ने कहा कि निःस्वार्थ सेवा करने वालों का सम्मान ही सही मायने में सच्चा सम्मान है। ये सम्मान निरन्तर सेवा कार्यों में जुटे रहने के लिए ना केवल प्रोत्साहित करता है बल्कि अन्य लोग भी इससे प्रेरणा लेकर समाज सेवा में जुटेंगे। कार्यक्रम का संचालन ब्लड डोनर संजय दाधीच ने किया। इस मौके पर परिषद के शुभम निकम, राजहंस शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, श्यामसुंदर सोनी, सन्दीप फतेहपुरिया, अमरसिंह कोकचा, आशीष दायमा, शिवहरि शर्मा, अक्षित शर्मा, रमेश स्वामी, महेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

चिड़ावा में मौसम का हाल:अंधड़ से जनजीवन प्रभावित, लोगों को गर्मी से मिली राहत, तापमान पहुंचा 28 डिग्री सेल्सियस

Report Times

Weather Updates:दिल्‍ली सहित उत्‍तर भारत के कई इलाके भीषण गर्मी से परेशान, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Report Times

सपा का सम्मलेन आज से, आज होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा तो कल राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर लगेगी मुहर

Report Times

Leave a Comment