Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

सपा का सम्मलेन आज से, आज होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा तो कल राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर लगेगी मुहर

REPORT TIMES

लखनऊ के  रमाबाई अंबेडकर मैदान में आज से समाजवादी पार्टी का सम्मलेन शुरू हो जाएगा। आज बुधवार प्रदेश सम्मलेन होगा और कल यानी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सम्मलेन होगा। सपा के इस सम्मलेन में आर्थिक और राजनितिक मुद्दों से जुड़े कई प्रस्ताव पास किये जाएंगे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस बार के सम्मेलन में पार्टी नई सियासी रणनीति तैयार करेगी। सम्मलेन के दौरान पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यंकों से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार विमर्श  किया जाएगा। पार्टी ने दलितों को अपने साथ जोड़ने की रणनीति के तहत अम्बेडकर वाहिनी बनायीं है। अम्बेडकर वाहिनी की गतिविधियों को विस्तार देने से जुड़े मुद्दे भी सम्मेलन में रखे जाएंगे।

पार्टी सम्मलेन में संगठनात्मक चुनाव कर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करेगी। संगठन और जनता की ताकत से भारतीय जनता पार्टी की एकाधिकार वाली सत्ता को प्रदेश से हटाने के लिए पार्टी सम्मलेन में संकल्प लेगी। प्रदेश और राष्ट्रिय सम्मलेन को मिलाकर करीब पचास हज़ार डेलीगेट्स देश भर से सम्मलेन में मौजूद रहेंगे।

प्रांतीय सम्मलेन में आज प्रदेश अध्यक्ष के नाम की विधिवत घोषणा की जाएगी। फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नरेश उत्तम पटेल मौजूद हैं। पूरी संभावना है की नरेश उत्तम पटेल के नाम पर ही दोबारा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मुहर लग जाए। हालांकि दूसरी पार्टियों से आए कुछ नेताओं के नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार के रूप में लिए जा रहे हैं। लेकिन अंतिम मुहर आज दोपहर ही लगेगी। वहीँ दूसरी तरफ राष्ट्रिय अध्यक्ष के तौर पर अखिलेश यादव का नाम तय ही है।

Related posts

जब पीएम मोदी ने सोनिया गांधी से पूछा हाल, कांग्रेस नेता बोलीं- मेरा ठीक लेकिन मणिपुर…

Report Times

‘सोलर प्लांट के नाम उद्योगपतियों को जमीन’ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सरकार पर बड़ा हमला

Report Times

टीम इंडिया की हार का जश्न मनाने वाले छात्रों के सपोर्ट में महबूबा मुफ्ती, बोलीं- कोई बड़ी बात नहीं

Report Times

Leave a Comment