Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानस्पेशल

चिड़ावा में ‘गर्ल्स पावर’ का जागरूकता अभियान

चिड़ावा शहर की जागरूक बालिकाओं द्वारा बनाए गए गर्ल्स पावर ग्रुप द्वारा शहर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

ग्रुप संयोजक पूजा शर्मा ने बताया कि 3 माह पूर्व ही समाजसेवी व प्रवासी उद्यमी हुक्मीचंद लांबीवाला की प्रेरणा से इस ग्रुप का गठन किया गया। ग्रुप में बालिकाएं और महिलाएं शामिल हैं। ग्रुप ने कॉरोना संक्रमण से बचने के लिए जागृति हेतु पोस्टर बनाए और जगह-जगह लगाए हैं। वहीं ग्रुप द्वारा अब मूक प्राणियों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ भी आवाज उठाई जाएगी। पूजा ने बताया कि उनके ग्रुप में शामिल रमा शर्मा, सुमन डागर, बबीता, सोनू शर्मा, निधि, देवांशी, ट्विंकल, निकिता, भारती, नेहा, प्रीति, तनु, टीना, प्रिया आदि ने जागरूकता स्लोगन, कविताएं और नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया है।

Related posts

एक शाम स्वामी विवेकानंद के नाम : बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, कार सेवकों और अन्य प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Report Times

HMPV वायरस का खतरनाक असर मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ी, गंदगी बनी वजह

Report Times

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झुंझुनूं की टीम ने जीते पदक

Report Times

Leave a Comment