Report Times
latestOtherकरियरकोटाखेलचिड़ावाझुंझुनूंटोंकताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झुंझुनूं की टीम ने जीते पदक

REPORT TIMES 
चिड़ावा। कोटा में आयोजित हुई 17 वीं राज्य स्तरीय जूनियर वूशु प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का एवं अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया है।  जिला वुशु सचिव आचार्य पी एस शेखावत ने बताया कि वीरेंद्र सिंह शेखावत एवं राजेश शर्मा के नेतृत्व में खेलने गई झुंझुनू की टीम की खिलाड़ी हिमांशी पौत्री मदन सिंह शेखावत निवासी ढाणी श्योराण तन देवरोड, जोनिका पुत्री बलवीर पीपली, चंद्रप्रभा पुत्री संजय कुमार झुंझुनू ,वीनिधि पुत्री सुनील कुमार  झुंझुनू, प्रीतम सिंह एवं चिराग ने कांस्य पदक प्राप्त किया और अंकित कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया।
जिला वुशु संरक्षक डॉ. अशोक अरडावतिया, अध्यक्ष यशवर्धन सिंह, उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, राजपाल लुणायच, कैलाश व्यास कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह राठौर संयुक्त सचिव, विजेता सैनी, अजय सिंह आदि ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक  रिंकू सैनी, कमल सिंह राजेश शर्मा आदि को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और भविष्य में जिले के लिए और अधिक पदक जीतने के लिए प्रेरित किया। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 जून तक कोटा में हुआ था। टीम को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लोगों से  खूब बधाई मिल रही है।

Related posts

CM योगी से मिलने पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल पुलिस के सामने हिस्‍ट्रीशीटर गिड़‍गिड़ाया

Report Times

Loneliness Epidemic: अकेलेपन से हो सकती है मौत, अमेरिका में कामकाजी उम्र के वयस्कों में बढ़ रही है मृत्यु दर

Report Times

अजमेर के परिवार को जयपुर जाना पड़ा भारी, पीछे से चोरों ने ₹2 करोड़ 80 लाख के जेवरों पर किया हाथ साफ

Report Times

Leave a Comment