चिड़ावा के पास ओजटू में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आठवीं कक्षा तक एडमिशन के लिए प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। डीईओ पितरामसिंह काला, राजवंती, प्रधानाचार्या मंजू तोगड़िया, सरपंच शीशराम डांगी ने पोस्टर का विमोचन किया। प्रधानाचार्या तोगड़िया ने बताया कि ग्रामीणों ने 50 हजार रुपए का जन सहयोग भी दिया।
