Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

निर्धारित समय से पहले खुली दुकानों के एसडीएम ने काटे चालान

चिड़ावा शहर में बाजार खोलने को लेकर एसडीएम ने व्यापारियों की बैठक लेकर बाकायदा लिखित में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बाजार खोलने के आदेश जारी किए थे। लेकिन आदेशों की लगातार दो दिनों से अवहेलना हो रही थी। आज भी कई दुकानदारों ने सुबह 7 बजे ही दुकानें खोल ली। इसकी शिकायत एसडीएम तक पहुंची। इसके बाद खुद एसडीएम बाजार में निकले सबसे पहले वे सूरजगढ़ मोड़ पहुंचे। यहां पर काफी दुकानें खुली थी। सभी को बंद करवाकर चालान काटे गए। इसके बाद पावर हाउस के पास खुली दुकानों पर भी कार्रवाई की गई। कबूतरखाना बस स्टैंड के पास मार्केट और कल्याणराय मन्दिर के पास बाजार में भी दुकानों को बंद कराया गया। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। कई दुकानदार तो दुकानों में अपने कर्मचारियों को बंद कर दुकान पर लॉक लगाकर तितरबितर हो गए। एसडीएम सन्दीप चौधरी ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय का उल्लंघन करने वाले सभी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासनिक अधिकारी भी निरीक्षण करते रहेंगे। 3 सितंबर या उसके बाद ही दुकानों को खोलने के समय को लेकर फैसले की समीक्षा होगी।

Related posts

‘अनशन खत्म करें डल्लेवाल’, प्रह्लाद जोशी ने बताया किसानों के साथ बैठक में क्या हुई बात

Report Times

शिवपुरी : कॉरोना काल में जन्मदिन पर किया रक्तदान

Report Times

दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे में बड़ा एक्शन, मौके पर पहुंचा बुलडोजर; MCD के जेई को बर्खास्त और एई को किया निलंबित

Report Times

Leave a Comment