Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : यहां 80 साल पहले बिंवाल परिवार ने स्थापित कराया शिवालय

शिवनगरी चिड़ावा के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे हैं गौशाला से मंड्रेला रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर कुमावत धर्मशाला के पास बने शिवालय में।

शिवालय की पूरी वीडियो स्टोरी देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें-

https://youtu.be/fFv1yp-5uBA

शिवालय के प्रवेश द्वार से अंदर प्रवेश करते ही सामने लगा है विशाल पीपल का पवित्र वृक्ष। इस पीपल के वृक्ष के बिल्कुल आगे की तरफ बने शिवालय में विराजे हैं महादेव। इस शिवालय की स्थापना 80 साल पहले सुखराम बिंवाल ने करवाई। यहां संगमरमर के शिवलिंग स्थापित है। शिवलिंग के बिल्कुल समीप विराजे हैं प्रथमपूज्य श्रीगणेश और नन्दी महाराज। इनके सम्मुख आगे की तरफ विराजी हैं माता पार्वती। शिवालय का करीब 25 साल पहले जीर्णोद्धार करवाया गया और टाइल्स लगाई गई। शिवालय में चारों तरफ देवी-देवताओं की तस्वीर टाइल्स पर अंकित है। प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शनों को आते हैं। मन्दिर के बिल्कुल पास कुमावत समाज ने करीब 30-35 साल पहले गेस्ट हाउस का निर्माण भी करवाया। आस्था की इस दर पर श्रद्धा के साथ शीश नवाने अवश्य आइए और भगवान आशुतोष के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाइए। कल फिर मिलेंगे एक और देवालय में..तब तक के लिए दीजिए इजाजत..हर हर महादेव…

Related posts

खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु

Report Times

चिड़ावा में साढे़ तीन घंटे और गांवों में 10 से 12 घंटों तक बिजली कटौती

Report Times

चिड़ावा : कॉरोना ने गोगाजी मेले पर भी लगा दिया ग्रहण

Report Times

Leave a Comment