Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : भक्ति ऐसी कि कार्यस्थल पर ही बनवा दिया देवालय

शिवनगरी यानी चिड़ावा के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे हैं स्टेशन रोड पर टीवी टावर के बिल्कुल पीछे बने पं. गणेशनारायण आयरन स्टोर में बने मंदिर में।

पूरी वीडियो स्टोरी देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें-

https://youtu.be/ptxFChn8zBU

इस मंदिर का निर्माण करीब 5 साल पहले आयरन स्टोर के मालिक लक्ष्मीचंद कुमावत ने करवाया। इस मंदिर की खास बात ये है कि यहां बावलिया बाबा की दो मूर्तियां विराजित हैं। प्रवेश द्वार के बिल्कुल पास परमहंस पं.गणेशनारायण बावलिया बाबा की करीब तीन फुट ऊंची नयनाभिराम मूर्ति लगी है। मन्दिर में प्रवेश करते ही सामने बावलिया बाबा की एक छोटी मूर्ति और लगी है। इस मूर्ति का निर्माण लक्ष्मीचन्द कुमावत के पिता रामोतार कुमावत ने अपने हाथों से बनाकर दी थी। वहीं इस मूर्ति के बिल्कुल ऊपर त्रिदेवी लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती की मूर्तियां स्थापित है। मन्दिर के दूसरी ओर बना है शिवालय शिवालय में शिवलिंग पर सांप उकेरा हुआ है। वहीं यहां शिव परिवार की एक मूर्ति भी विराजित है। वहीं शिवालय के बिल्कुल पास ही श्रीराम, जानकी, लक्ष्मणजी विराजित हैं। भगवान के चरणों में हाथ जोड़े खड़े हैं हनुमानजी। इस नयनाभिराम मूर्तियों वाले मन्दिर में एक बार जरूर आपको आना चाहिए। इधर बने आयरन स्टोर के एक हिस्से में पेड़-पौधे लगाकर यहां स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है। इस परिसर से बाहर निकलते ही कुछ कदम चलने पर एक विशाल पीपल के नीचे हनुमानजी का एक मन्दिर बना है। इसकी देखरेख और पूजन का कार्य भी लक्ष्मीचन्द कुमावत द्वारा ही कराया जा रहा है। जल्द ही यहां बड़ा मन्दिर बनाने की योजना है। अब दीजिए हमें इजाजत..कल फिर मिलेंगे एक और शिवालय में… हर हर महादेव

Related posts

एमआरएस स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान

Report Times

पहले JAAT सनी देओल से मात खाई, 24 साल बाद शाहरुख खान ने फिर की भिड़ने की गुस्ताखी

Report Times

अब गाय के गोबर से अंतरिक्ष की उड़ान भरेगा रॉकेट, पहली बार सफल परीक्षण

Report Times

Leave a Comment