Report Times
EntertainmentlatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमनोरंजनसोशल-वायरल

पहले JAAT सनी देओल से मात खाई, 24 साल बाद शाहरुख खान ने फिर की भिड़ने की गुस्ताखी

रिपोर्ट टाइम्स।

दो भाई दोनों तबाही…ये बात साल 2023 के बाद से ‘देओल’ खानदान के दो सुपरस्टार सनी और बॉबी के लिए कही जा रही है. गिरकर कैसे उठा जाता है ये कोई सनी देओल और बॉबी देओल से सीखे. कपूर्स और खान्स की हिंदी सिनेमा में मजबूत पकड़ के बीच एक बार फिर से देओल के नाम का भी परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है. सनी पाजी इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर JAAT के जरिए अपने ढाई किलो के हाथ का दम दिखा रहे हैं. लेकिन 24 साल पहले शाहरुख खान ने सनी देओल की फिल्म के साथ भिड़ने की गुस्ताखी की थी, जिसका नतीजा कुछ ऐसा रहा कि किंग खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी को टक्कर नहीं दे पाई.

सनी देओल का 80-90 के दशक में दौर हुआ करता था. अपनी देशभक्ति और एक्शन फिल्मों के जरिए वो दर्शकों के दिलों के राजा बने बैठे थे. सनी ने एक के बाद एक कई ऐसी फिल्में रिलीज की थीं, जिसमें वो पाकिस्तान के परख़्चे उड़ाते हुए नजर आते हैं. साल 1993 में सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डर’ में काम किया था.

24 साल पहले सनी देओल का दबदबा

‘डर’ के बाद सनी देओल और शाहरुख खान के बीच अनबन हो गई थीं. दोनों ने आज तक दोबारा किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया. लेकिन इस फिल्म के बाद साल 2001 में बॉक्स ऑफिस पर दोनों सुपरस्टार्स की फिल्मों का आमना-सामना हुआ. उस दौर में सनी देओल की फिल्मों को चलाने के लिए उनका नाम ही काफी था और अगर उनकी फिल्में देशभक्ति पर बेस्ड हों फिर तो उन्हें कोई रोक सकता. 26 अक्टूबर 2001 को देओल परिवार के बड़े बेटे की फिल्म ‘इंडियन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक थी.

Srk Vs Sunny Deol

सनी देओल से भिड़े शाहरुख खान!

सनी देओल से टकराए शाहरुख खान

कम ही लोग जानते हैं कि 26 अक्टूबर 2001 को सिर्फ सनी देओल की ‘इंडियन’ ही नहीं रिलीज हुई थी, बल्कि इस दिन शाहरुख खान की फिल्म ‘अशोका’ भी बॉक्स ऑफिस की जंग में उतरी थी. शाहरुख और सनी की टक्कर काफी मजेदार थी. एक तो दोनों के बीच की अनबन की खबरों का बज था, वहीं दोनों की फिल्मों में से कौन किसी पर भारी पड़ेगी, ये जानने के लिए भी हर कोई बेकरार था.

Related posts

Suzuki Ertiga: इन दोनों सस्ती 7 सीटर कार में कौन है पैसा वसूल?

Report Times

हर दिन खाये फल! शरीर को प्राप्त होंगे यह भिन्न-भिन्न लाभ

Report Times

महालक्ष्मी यात्रा कल आएगी चिड़ावा: अग्रवाल समाज करेगा यात्रा का स्वागत, तैयारियां पूरी

Report Times

Leave a Comment