Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमध्यप्रदेशराजनीतिलाइवशिवपुरीस्पेशल

शिवपुरी : अन्न उत्सव व राशन वितरण में पात्रों को नहीं मिला फायदा

शिवपुरी/ मध्यप्रदेश

रिपोर्ट- प्रांजल भार्गव

मानस भवन में आज अन्न उत्सव एवं राशन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम शिवपुरी विधायक तथा खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। गरीबी रेखा के दायरे में आने वाली चंद महिलाओं को राशन के थैले देकर कार्यक्रम खत्म हो गया। जबकि वास्तव में जो भूख और प्यास की शिकायत लेकर आए थे, उन्हें न तो भवन के अंदर घुसने दिया और न ही यशोधरा के बाहर आने पर उन्हें ठीक से मिलने दिया।

वीडियो स्टोरी देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें-

https://youtu.be/urk1JK-Nek0

कमलागंज की कुछ महिलाएं पानी की शिकायत लेकर आईं थीं, लेकिन उन्हें शटर बन्द कर बाहर ही रोक दिया।ये महिलाएं 30 साल से पानी की समस्या के समाधान के लिए भटक रही हैं,लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

एक अन्य महिला का कहना है कि न पानी मिल रहा,न अनाज।शिकायत के लिए भी भीतर नहीं जाने दे रहे हैं।

 

Related posts

खाटूश्यामजी में जन्माष्टमी 2025: बाबा श्याम के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब, कन्हैया मित्तल के भजनों से बंधेगा समां

Report Times

चिड़ावा में अग्र प्रतिभाओं का सम्मान शनिवार को

Report Times

रेवाड़ी में स्पा सेंटर पर रेड, 9 लड़की, 4 लड़के लिये हिरासत में

Report Times

Leave a Comment