Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमध्यप्रदेशसागर

सागर : हजारों की संख्या में किसानों के साथ विधायक ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

सागर (मध्यप्रदेश)

प्रांजल भार्गव

  • मध्यप्रदेश के सागर जिले की देवरी बिधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व मे हजारों की संख्या मै कांग्रेस कार्यकर्ता व किसानो ने  नगरपालिका पुलिस चौकी पर एकत्रित होकर शिवराज सरकार के खिलाफ कोसते हुए आम सभा की। जिसमें सरकार के खिलाफ नारेबजी कर व थाली बजा कर जंगी प्रदर्शन किया। पुलिस चौकी से जंगी प्रदर्शन करते हुए नगर के मुख्य मार्गों से हजारों किसानों के साथ तहसील परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन तहसीलदार देवरी को सौंपा। जिसमें बताया गया कि किसानों का कर्जा माफ किया जाए बिजली बिल माफ किया जाए  व 100%यूनिट पर 100 रुपये का बिल दिया जाए। प्राकृतिक आपदा से  फसलों का बिना सर्वे के  100% मात्रा में फसल नष्ट  मानकर  किसानों को  मुवाअजा दिया जाये। फसल बीमा की राशि प्रदान की जाये व खाद्य बीज पर्याप्त मात्रा में किसानों को उपलब्ध कराया जाए।  केन्द्र सरकार द्वारा जो कृषि सुधार बिल पास किया गया है, उसका विरोध कर किसान विरोध बिल बताया गया। क्षेत्र तथा नगर की अन्य समस्याओं के बारे में तहसील स्तर के अधिकारियों से समस्याओं का शीघ्र  निराकरण करने की बात की गई  व क्षेत्र में सभी अधिकारी कर्मचारी लोगों को जनता की समस्या को सुनकर निराकरण करने  तथा लापरवाही भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार भी भ्रष्टाचारी अधिकारी या कर्मचारी परेशान करेंगे तो हम किसी को नहीं छोड़ने वाले ।

Related posts

उपखंड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राजस्थान शिक्षण संस्थान के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लोगों ने किया योग

Report Times

बंगाल की चुनावी हिंसा में चलने वाले देसी बम का 100 साल पुराना है इतिहास, दार्जलिंग की जनजाति ने सबसे पहले किया था इस्तेमाल

Report Times

किसकी होगी शिवसेना? अब 27 तक टली SC की सुनवाई, आयोग में बढ़ सकता है केस

Report Times

Leave a Comment