Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

चिड़ावा : शनिवार को चुनी जाएगी 24 ग्राम पंचायतों की सरकार

चिड़ावा.पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंचों के चुनाव शनिवार को सुबह साढ़े सात से शाम साढ़े पांच बजे तक होंगे। जिसमें 122 उमीदवार सरपंच पद की दावेदारी ठोक रहे हैं। मतदान के बाद मतगणना होगी। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। शुक्रवार को राजकला राजकीय बालिका उमावि से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। एसडीएम संदीप चौधरी के अनुसार पंचायत समिति की 24 पंचायतों में 147 बूथों पर मतदान होगा। उन्होंने बताया कि 12 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं 176 पंचों के लिए भी मतदान होगा।इस अवसर पर एसडीएम संदीप चौधरी, तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा, नायब तहसीलदार महेंद्र मूंड, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कैलाशसिंह कविया, सीआई लक्ष्मीनारायण सैनी, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Related posts

इनकम टैक्स सिस्टम, 1860 से ऐसे बदलता गया नियम

Report Times

बांसवाड़ा में सोने की खान, कांकरिया गांव के 3 KM क्षेत्र में 11 करोड़ टन शुद्ध GOLD मिलने का अनुमान

Report Times

राजस्थान में छात्र संघ चुनाव पर शुरू हुई आर-पार की लड़ाई, प्रदर्शन कर रहे छात्रों को घसीटा… दर्जनों छात्र हिरासत में

Report Times

Leave a Comment