Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : पौने तीन सौ साल पहले सन्तों ने की टिल्ली मन्दिर की स्थापना

शिवनगरी के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे हैं शहर के प्रसिद्ध टिल्ली मंदिर में।

Advertisement

पूरी वीडियो स्टोरी देखने के लिए अभी क्लिक करें नीचे दी गई तस्वीर को-

https://youtu.be/rJwd2wfW1Ag

Advertisement

राजकला कॉम्प्लेक्स के पीछे से जाने वाले रास्ते पर बने टिल्ली मन्दिर की स्थापना करीब 275 साल पुरानी मानी जाती है। मन्दिर प्रबन्धक व पुजारी मोहनलाल बसावतिया ने बताया कि पहले इस स्थान पर साधु-संत रहते थे। उन्हीं सन्तों ने यहां इस मंदिर की स्थापना की। इसका हस्त लिखित उल्लेख एक पुस्तक में मिला है। यहां मंदिर का जीर्णोद्धार करीब 75 साल पहले कुएं निर्माण के दौरान डालमिया परिवार ने करवाया। अब आपको कराते हैं यहां के दर्शन। टिल्ली मन्दिर में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार से थोड़ा आगे चलते ही बना है एक देवरा। इसमें हनुमान जी की दो मूर्तियां विराजित हैं। वहीं इस देवरे के बिल्कुल पीछे बना है शिवालय। शिवालय में कुछ सीढियां नीचे उतरने पर विराजा है शिवलिंग। यहां की खास बात ये है कि यहां दो नन्दी विराजित हैं। वहीं आप देखिए यहां दो गणेश भी विराजे हैं, साथ ही माता पार्वती के भी दो विग्रह यहां स्थापित किए हुए हैं। कार्तिकेय भी यहां विराजे हैं। इस शिवालय से बाहर निकलकर आगे जाने पर अंदर के परिसर में बना है मुख्य सभामण्डप। इसी सभा मण्डप में बने गर्भगृह में विराजे हैं श्रीराम और जानकी। खास बात ये है कि यहां पर बाल गोपाल के विग्रह भी विराजे हैं। ऐसे में यहां राम के साथ ही कृष्ण जन्म के उत्सव भी मनाए जाते हैं। ऐसा अद्भुत संयोग यहीं पर देखने को मिला है। गर्भगृह के बिल्कुल सामने चौक में बने मन्दिर में विराजे हैं वीर हनुमान। हनुमानजी के दो विग्रह यहां विराजित हैं। इस अनूठे देवालय में एक बार जरूर पधारें और दिव्य दर्शन कर पुण्य कमाएं। अब दीजिए हमें इजाजत…कल फिर मिलेंगे…एक और देवालय में…हर हर महादेव

Advertisement
Advertisement

Related posts

ग्राम सहकारी समिति में किसान गोष्ठी आयोजित: किसान अच्छी किस्म के बीज खरीदे – ढिल्लन

Report Times

“भारी मन से बनाया गया शिंदे को मुख्यमंत्री ” महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख

Report Times

101 फीट तिरंगे के पोल में आई तकनीकी खामी:आठ घंटे बाद शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज, लोगों की उमड़ी भीड़

Report Times

Leave a Comment