Report Times
Otherकार्रवाईचिड़ावाझुंझुनूंताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : ईओ की गफलत दुकानदार को पड़ रही भारी

चिड़ावा

चिड़ावा नगरपालिका ईओ राहुल भाटिया को लगता है बहुत ज्यादा ही जल्दबाजी है। इसी कारण तो वे कार्रवाई करते समय ये भी भूल रहे है कि जिस दुकान पर वे कार्रवाई कर रहे हैं उसका नाम क्या है। ईओ ने कार्रवाई तो की समीक्षा फैशन क्लब पर की और सीज नोटिस पर नाम पड़ोस की दुकान द ट्रेंड्स का लिखकर नोटिस चस्पा कर दिया। जब पीड़ित दिनेश जांगिड़ नगरपालिका गया तो उसे बताया गया कि आपकी दुकान समीक्षा फैशन क्लब पर कार्रवाई ही नहीं कि गई। कार्रवाई तो द ट्रेंड्स पर की गई है। जब कार्रवाई की रिपोर्ट के बारे में पूछा तो नगरपालिका में सीज कार्रवाई की कोई रिपोर्ट की कॉपी तक उपलब्ध नहीं होना बताया। अब ऐसे में पीड़ित पेशोपेश में हैं। उधर पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वो सिर्फ अपनी दुकान में पड़ा चार्जर लेने के लिए आया था । इतनी देर में नागरपालिका ईओ के नेतृत्व में टीम आई और उसको और दुकान के बाहर निकाला और दुकान को सीज कर दिया। इस दौरान उसके पास बाद उसका भाई ही खड़ा था। ऐसे में इन कार्रवाई पर भी विरोध जताया है। अब देखना ये है कि इतने लापरवाह अधिकारी पर उच्च अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

Related posts

Cannes Film Festival 2022 | कान फिल्म महोत्सव का समापन, कई फिल्मों को मिला पुरस्कार

Report Times

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को जान का खतरा! 3 बाइक सवारों ने 2KM तक किया काफिले का पीछा

Report Times

चिड़ावा : राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की बैठक

Report Times

Leave a Comment