Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

शेखावाटी में बेटियों को घोड़ी पर बैठाने का बढ़ा ट्रेंड

चिड़ावा। संजय दाधीच

शेखावाटी में विवाह समारोह में बेटों की तरह ही अब बेटियों को भी घुड़चढ़ी की रस्म निभाने की परंपरा ट्रेंड कर रही है। ऐसा ही नजारा देखने को मिला शहर कि पंचायत समिति के सामने सामाजिक कार्यकर्ता व साहित्यकार डॉ. शम्भू पंवार की भतीजी की शादी में। शादी से पहले बेटी को बेटे की तरह घोड़ी पर बैठकर धूमधाम से बिन्दौरी निकाली गई। बेटी के पिता विजय पंवार, चाचा सुभाष पंवार व परिवार के अन्य सदस्य भी इस दौरान गाजे बाजे से निकली बिन्दौरी में नाचकर खुशी मनाते नजर आए।

वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकरलाल वर्मा के परिवार में भी वेदप्रकाश वर्मा की बेटी वेद प्रकाश की पुत्री निकिता वर्मा की बिन्दौरी निकाली। जिसमें पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शंकरलाल वर्मा, विश्वनाथ, जयप्रकाश, कमल, वार्ड पार्षद निरंजन लाल सैनी आदि शामिल हुए।

Related posts

बख्तावरपुरा में सड़क हादसा, रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त

Report Times

BAP विधायक रिश्वत मामला: कहीं साज़िश तो नहीं? राजकुमार रोत के बाद हनुमान बेनीवाल ने भी जताया संदेह

Report Times

पाकिस्तान के भारत पर हमले के बाद देश छोड़कर जाएंगे ये खिलाड़ी

Report Times

Leave a Comment