Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

झुंझुनूं : वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामादेवी की छात्राओं ने मारी बाजी

जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

प्रिंसी और मुस्कान रहीं विजेता

झुंझुनूं। डॉ. राजेन्द्र लमोरिया

आर के मुरारका पीजी महाविधालय में जिला स्तरीय वाद-विवाद का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में नुआ हरनाथपुरा स्थित रामादेवी महिला महाविधालय की छात्राएं अपने तर्क प्रस्तुत कर बाजी मारने में सफल रही। जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में विज्ञान प्रोद्योगिक का विकास – “वरदान व अभिशाप” विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में नुआ की रामादेवी महिला महा विधालय की छात्रा प्रिंसी और मुस्कान ने पक्ष
में अपने तर्क देते हुए प्रथम स्थान पर काबिज हुई। प्रिसी ने पक्ष में
अपने विचार रखते हुए कहा कि जिन्दगी को उॅची उड़ान दे रहा है,जीवन की हर मुश्किल को कर आसान दे रहा है। हम नही कहते, साहब की विज्ञान खुदा है, पर जिसे खुदा ना दे सका ऑखे ,उसे विज्ञान दे रहा है के विचारो से प्रेरित कर विजेता बनी। दोनो छात्रा प्रिंसी ओर मुस्कान का राज्य स्तर पर भी चयन हुआ है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के साथ साथ राज्य स्तर पर चयन होने पर महाविधालय में खुशी का माहौल बन गया। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य डॉ आशा मिश्रा, संस्थान के निदेशक एडवोकेट शीशुपाल सिंह पुनिया ने विजेता
छात्राओ को बधाईया देते हुए उनके उल्लवल भविष्य की कामना की। वही संस्था की डॉ नीतूसिंह,संजीव कुमार,डॉ रामाकान्त शर्मा,डॉ लक्ष्मीकान्त शर्मा,नरेश नैण ने भी शुभकामनाए दी।

Related posts

Heeramandi First Review: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का पहला रिव्यू आया सामने, एक एपिसोड के बाद और देखने का करेगा मन

Report Times

राजस्थान में 450 रुपए में सिलेंडर का वादा हवा-हवाई, बिना सब्सिडी के 23 लाख परिवार

Report Times

‘किसी की हिम्मत नहीं जो राहुल गांधी की यात्रा को रोक सके’, PCC चीफ डोटासरा का गुर्जर नेता विजय बैंसल को जवाब

Report Times

Leave a Comment