Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशस्पेशल

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 27 मार्च से फिर से शुरू

करीब दो साल तक निलंबित रहने के बाद नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 27 मार्च से फिर से शुरू होंगी। इस दौरान विदेशी आगमन और प्रस्थान के लिए भारतीय हवाई अड्डों पर प्रभावी सभी अधिकारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करेंगे।

भारत सरकार ने जानकारी देते हुए कहा, “दुनिया भर में बढ़े हुए टीकाकरण कवरेज को मान्यता देने के बाद और हितधारकों के परामर्श से, भारत सरकार ने 27.03.2022 से भारत के लिए शेड्यूल कॉमर्शियल इंटरनेशनल यात्री सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने कहा, “भारत के लिए/भारत से शेड्यूल कॉमर्शियल इंटरनेशनल यात्री उड़ानों का निलंबन, इस प्रकार, 26.03.2022 को केवल 2359 बजे IST तक बढ़ाया गया है और इस प्रकार एयर बबल व्यवस्था को केवल इस सीमा तक बढ़ाया जाएगा।”

Related posts

‘किसान सम्मेलन’ से सचिन पायलट खेमा गायब, रामेश्वर डूडी-अशोक गहलोत की नजदीकियों के क्या हैं मायने?

Report Times

रूस से भारत का तेल आयात 50 गुना बढ़ गया है और अब यह कुल आयात का 10% है।

Report Times

जयपुर : अजय माकन राजस्थान कांग्रेस के नए प्रभारी, कमेटी भी गठित

Report Times

Leave a Comment