Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसिनेमास्पेशल

पैदा होते ही बच्चे ने किया ‘पुष्पा’ का झुकेगा नहीं ऐक्शन

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का दुनियाभर में क्रेज है, ये तो सबको पता चल चुका है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक श्रीवल्ली, सामी-सामी गानों पर झूमते दिख रहे हैं। पुष्पा राज का आइकॉनिक ऐक्शन भी लोग करते दिखाई दिए हैं। लेकिन लेटेस्ट वीडियो देखकर आपको लगेगा कि अब तो हद ही हो गई। ट्विटर पर एक क्लिप वायरल है। इसमें एक न्यूबॉर्न बेबी हाथ से पुष्पा वाला ऐक्शन कर रहा है। IAS अफसर अवनीश शरण ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा है, ये तो पक्का कभी नहीं झुकेगा। इस वीडियो को अब तकक 3,300 बार रीट्वीट किया जा चुका है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

वायरल हुआ बच्चे का क्यूट वीडियो

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी और इसके लिए लोगों में अब तक दीवागनी है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर गानों तक कई वीडियोज और रील्स वायरल हो चुके हैं। विराट कोहली से लेकर रवींद्र जडेजा तक कई क्रिकेटर्स पुष्पा के लिए अपना प्यार किसी न किसी तरह दिखाते रहते हैं। अब हाल ही में पैदा हुए एक बच्चे का वीडियो वायरल हुआ है। इस बच्चे की आंखें तक नहीं खुली हैं। बच्चे का हाथ चिन के नीचे इस तरह जाता दिख रहा है कि एकदम पुष्पा का ‘झुकेगा नहीं’ स्टेप लग रहा है। वीडियो को ट्विटर पर IAS अफसर अवनीश शरण ने शेयर किया है।

Related posts

समरावता हिंसा के 39 आरोपियों को मिली जमानत, नरेश मीणा को करना होगा इंतजार

Report Times

14 दिसंबर तक हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

Report Times

Security Jawans: 03 जुलाई तक सुरक्षा जवानों एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन हेतु कार्यक्रम निर्धारित, झुंझुनूं जिले के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में होगी भर्ती

Report Times

Leave a Comment