Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

BSNL जैसी सरकारी कंपनी और संस्थाओं की जमीनें बेचेगी सरकार,

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (CPSEs) हों या सरकारी एजेंसियां, इनकी खाली पड़ी जमीन, भवन या संपत्तियों को बेचकर सरकार पैसे जुटाएगी। इस काम के लिए केंद्र सरकार ने एक कंपनी का भी गठन कर दिया है। इस कंपनी का नाम है-राष्ट्रीय भूमि मौद्रीकरण निगम (एनएलएमसी)। इस कंपनी पर पूरी तरह से सरकार का मालिकाना हक होगा। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में पहली बार इस तरह से संपत्तियों की बिक्री का प्रस्ताव रखा गया था। इसी कड़ी में सरकार ने अब कंपनी का गठन किया                                                                                                                                                                                                                                                                       इस साल आम बजट से एक दिन पहले पेश आर्थिक सर्वे में राष्ट्रीय भूमि मौद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) के गठन का जिक्र किया गया था। सर्वे में बताया गया था कि एनएलएमसी के पास केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की 3,400 एकड़ जमीन और अन्य एसेट की बिक्री के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। एमटीएनएल, बीएसएनएल, बीपीसीएल, बीएंडआर, बीईएमएल, एचएमटी लिमिटेड और इंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड जैसी सरकारी कंपनियों ने भूमि मौद्रीकरण निगम के पास अपनी संपत्तियों के ब्योरे भेजे हैं।

Related posts

दिल्ली-NCR में कोरोना केस में उछाल, गाजियाबाद में 4 नए मरीज मिले, राजधानी में अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी

Report Times

स्व.डॉ.जे.सी.जैन का 88 वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया

Report Times

Padmaavat से लेकर Devdas तक, इन रोमांटिक फिल्मों को OTT पर देखकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

Report Times

Leave a Comment