प्रदेश में शुरू मतगणना में पहले 15 मिनट में रूझान सामने आने शुरू हो गए हैं। पहले 15 मिनट में ही भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। दोनों ही पार्टियों को पांच-पांच वोट मिले है। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कांग्रेस उत्तराखंड में वापसी कर सकती है तो कुछ का कहना है कि उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल के बाहर राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता भी भारी संख्ख में मौजूद हैं। लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर लोगों ने भाजपा को चुना है जबकि कुछ लोगों ने इस बात को खारिज किया है।
